Skip to main content

Naradsamvad

National Miniature Painting Workshop concludes at CSJMU | CSJMU में राष्ट्रीय मिनिएचर पेंटिंग कार्यशाला का समापन: पद्मश्री बोले–ऐसे आयोजन से विद्यार्थी अपनी विरासत व उसकी महत्ता को समझ पाते हैं – Kanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को मिनिएचर पेंटिंग की बारीकियां सिखाते चित्रकार पं. विजय शर्मा

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स में 10 दिवसीय राष्ट्रीय मिनिएचर पेंटिंग कार्यशाला का आज समापन किया गया। समापन में शामिल हुए प्रसिद्ध चित्रकार पद्मश्री पं. विजय शर्मा ने बच्चों को मिनिएचर पेंटिंग की बारीक

.

पारंपरिक शैली में निर्मित चित्र किए तैयार

कार्यशाला के आखिरी दिन विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग पूरी कर आर्ट गैलरी में लगाई। विद्यार्थी प्रशांत कटियार, नितिन गुप्ता, मृदुला मल्ल,अक्षय कुमार अग्निवेश मौर्य व आस्तिक चौधरी ने रानी लक्ष्मीबाई, नाना साहब पेशवा, लाल इमली, बिठूर, सीएसजेएमयू को पारंपरिक शैली में निर्मित चित्र तैयार किए। चित्रकार विजय शर्मा ने कहा कि यह एक प्रकार का नवाचार है और इससे कानपुर के इतिहास को इस पारंपरिक चित्रण परंपरा में लोगों को देखने का मौका मिलेगा।

ALSO READ  भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएगा नया डिफेंस पैकेज, 2.12 लाख करोड़ रुपये के हथियारों को मिली मंजूरी

पारंपरिक शैली में प्रशिक्षित करने का दिया न्योता

कार्यशाला के दौरान कांगड़ा शैली में निर्मित की गई राधा कृष्ण के चित्र को विजय शर्मा ने कुलपति विनय कुमार पाठक को भेंट की । प्रसिद्ध चित्रकार ने छात्र–छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे वर्कशॉप से विद्यार्थी अपनी विरासत व उसकी महत्ता को समझ पाते हैं। कुलपति ने पं. विजय शर्मा को विश्वविद्यालय में आकर विद्यार्थियों को पारंपरिक शैली में प्रशिक्षित करने का भी न्योता दिया।

ALSO READ  जामिया मिलिया इस्लामिया में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, प्रशासन ने जारी किया आदेश

आयोजन में यह शिक्षक हुए शामिल

कार्यशाला के दौरान प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव डॉ.अनिल यादव, चित्रकार विभा वैद्य, डीन रीसर्च एंड डेवलेपमेंट प्रमुख डॉ. अनुराधा कालानी, डॉ. राज कुमार सिंह ने कार्यशाला में विद्यार्थियों के अनुभव को जाना और उनको चित्र बनाने में सुझाव दिए।

ALSO READ  मानहानि मामला: राहुल गांधी आज सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे, अदालत सुनाएगी फैसला

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!