Skip to main content

Naradsamvad

लोधेश्वर महादेवा फाल्गुनी मेला में बिजली, पानी और सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम : डीएम शशांक त्रिपाठी

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

 

 

 

16 फरवरी से शुरू होगा लोधेश्वर महादेवा का फाल्गुनी मेला 27 फरवरी को होगा समापन

 

बाराबंकी। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी इन्द्रसेन, उपजिलाधिकारी रामनगर पवन कुमार, पूर्व विधायक शरद अवस्थी और महादेवा मंदिर की मेला कमेटी और सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ लोधेश्वर महादेवा फाल्गुनी मेले की तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि लोधेश्वर महादेवा मेला में बिजली, पानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायें। मेला परिसर में खाने पीने की वस्तुओं पर विशेष ध्यान रखा जाए। आस-पास के इलाकों से निराश्रित पशुओं या अन्य छुट्टा जानवरों को अभियान चलाकर पकड़वा लिया जाये। सड़क डाइवर्जन की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करा ली जाए और उसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी हो जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि एनएसएस और नेहरू युवा केन्द्र के वालिंटियर भी पर्याप्त संख्या में कांवरियों/श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिये लगाए जाएं। पानी के लिये पर्याप्त संख्या में टैंकर की उपलब्धता करा ली जाये। मोबाइल टॉयलेट्स की उपलब्धता सभी जरूरी स्थानों पर सुनिश्चित करा ली जाए। वाहनों की पार्किंग सहित सड़कों पर संकेतक और लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए। मजबूत बैरिकेटिंग लगाई जाए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों सहित सुरक्षा के लिये पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाये। रास्ते में सड़कों के किनारे लटक रही पेंड की टहनियों/झाड़ियों की कटाई-छटाई करा ली जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि लोधेश्वर महादेवा फाल्गुनी मेला में देश भर से लाखों की संख्या में काँवरिया/श्रद्धालु जलाभिषेक/पूजा अर्चना करने के लिये आते है, उनके लिये सभी जरूरी मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम पहले से कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी कि मेला का सफल और सुरक्षित आयोजन संपन्न हो सके।

ALSO READ  नार्को हवाला केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 1424 बैंक खाते फ्रीज कर 100 करोड़ रुपये जब्त
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!