Skip to main content

Naradsamvad

अज्ञात चोरों ने नगदी समेत दस लाख की ज्वैलरी पर चोरों ने हाथ किया साफ

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

 

Ad image

 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद न्यूज़

रामनगर बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर के ग्राम पंचायत लोहटी जई के मोहल्ला रेली बाजार में आज अज्ञात चोर एक घर में घुसकर नगदी समेत लाखों के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
गौरतलब बात यह है कि रात में पुलिस की गश्त होने के बावजूद भी चोरियां लगातार रामनगर थाना क्षेत्र बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में हो रही चोरियां स्थानीय पुलिस की गश्त की पोल खोल रही है। एक हफ्ता नही गुजरता की एक और बड़ी चोरी की घटना सुन क्षेत्र के लोगों में भय ब्याप्त है।बीती रात कोतवाली रामनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहटी जई के रेलीबाजार में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है।
रविशंकर दीक्षित पुत्र राम लोटन दीक्षित ने रामनगर थाने पर तहरीर देते हुए कहा है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के ऊपर रखे लोहे का जाल का ताला तोड़कर घर के अंदर चोर दाखिल हो गए और अलमारी में रखे दो लाख पचास हजार की नगदी समेत लगभग दस लाख की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होते ही घटना की जब जानकारी हुई तो घर मे रोना-धोना शुरू हो गया। यह सब देख-सुन पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गयी पूरे गांव में इसकी सूचना पहुंच गई। पीड़ित रवि शंकर दीक्षित ने बताया रात में मैं एक ढाबे पर काम कर रहा था सुबह जब 10:00 बजे घर आया तो घर के अंदर देखा गोदरेज अलमारी का लाकर खुला पड़ा हुआ है उसमें रखे ढाई लाख रुपए गायब थे सोने चांदी के आभूषण चोर चोरी कर ले गए। रवि शंकर दीक्षित की तहरीर पर रामनगर पुलिस टीम से अतिरिक थाना प्रभारी सरोज ,एस एस आई प्रमोद कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर बीपी सिंह, कांस्टेबल सुजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल करने पीड़ित के घर पहुंच घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल कर कार्यवाही का आश्वासन पीड़ित रविशंकर दीक्षित को दिया है।इस मामले में एस एस आई प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित के द्वारा लिखित शिकायत पत्र मिला है मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ALSO READ  लखनऊ में पार्किंग विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, सड़क जाम कर प्रदर्शन
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!