Skip to main content

Naradsamvad

श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर के शिव अभरण सरोवर पर हजारों दीपक जलाकर मनाई गई देव दीपावली

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

  

देव दीपावली पर लोधेश्वर के अभरण सरोवर पर भक्तों नें जलाया दीपक

रिपोर्ट/संदीप शुक्ल

बाराबंकी महादेवा।जनपद बाराबंकी के पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव में सोमवार की शाम 7:00 बजे कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई गई है।हिंदू धर्म में दिवाली की तरह देव दीपावली का भी बहुत ज्यादा महत्व है।मान्यता है इस दिन देवतागण धरती पर आते हैं और दिवाली मनाते हैं कार्तिक मास की पूर्णिमा को सभी देवस्थान मंदिरों पर दिए जला कर देव दीपावली मनाई जाती है। आज देव दीपावली के पावन अवसर पर लोधेश्वर महादेव मंदिर और शिव अभरण सरोवर पर स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं के द्वारा घी और तेल के हजारों दीपक व मोमबत्ती जलाकर लोधेश्वर महादेव परिसर को जगमग कर दिया। सभी मंदिरों पर दिए जलाए गए दिए जलते ही पूरा मंदिर परिसर व शिव अभरन सरोवर जगमगाने लगा,दिए जलाने के बाद लोधेश्वर महादेव की पूजा कर के दिए जलाने वाले सदस्यों वा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया, इस अवसर पर अनुराग शुक्ल, पुष्पेंद्र अवस्थी, इंद्रेश द्विवेदी, तन्मय अवस्थी,,संदीप शुक्ला, अमित तिवारी ,उपेंद्र द्विवेदी जीतेंद्र द्विवेदी, विवेक द्विवेदी, विनोद यादव, ओम गुप्ता, रजत शर्मा,अनुभव तिवारी,रवि गुप्ता, निखिल द्विवेदी,विष्णु गुप्ता, आशु तिवारी राज पांडे, विवेक अवस्थी आशुतोष यादव, चंद्रभान,,आदर्श तिवारी,,रजनी कांत पाण्डे,व्यापक शुक्ला,पुष्कर,कुशाग्र, सुयश आदि लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!