Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
बाबा पारस नाथ इंटरनेशनल एकेडमी के चार छात्रों ने ओलंपियाड में नाम किया रोशन An illegal colony was being developed behind the Swarved temple | स्वर्वेद मंदिर के पीछे डेवलप हो रही थी अवैध कालोनी: बुलडोजर से VDA ने गिराई 60 बिस्वा में हुई बाउंड्री – Varanasi News UAE Shahzadi Khan Case; Father Shabbir Khan | Abu Dhabi Child Murder | शहजादी की आंखों पर पट्टी बांधी, दिल पर मारी गोली: पिता बोले- न्यूड वीडियो बनाकर बेटी से जबरदस्ती जुर्म कबूलवाया, CBI जांच हो Neighbors took over the widow’s house | पड़ोसियों ने विधवा का मकान हथियाया: महोबा में जबरन डाला दूसरा ताला, 7 महीने से न्याय के लिए भटक रही बुजुर्ग – Mahoba News Varanasi Masan Holi Story; Aghori Baba | Manikarnika Ghat | काशी में जलती चिता की राख से होली: गले में नरमुंड, जिंदा सांप मुंह में दबाकर नृत्य; एक चुटकी भस्म के लिए घंटों इंतजार The body of CHC superintendent was cremated | सीएचसी अधीक्षक के शव का हुआ अंतिम संस्कार: पिता-पुत्र ने दी मुखाग्नि; बाथरूम में मिला था शव, पीएम में हार्टअटैक से मौत की पुष्टि – Sultanpur News
[post-views]

चंद्रबाबू बोले- लोग ज्यादा बच्चे पैदा करें: जिनके 2 से ज्यादा बच्चे, भविष्य में वही चुनाव लड़ेंगे; आंध्र में कई जिले ऐसे, जहां सिर्फ बुजुर्ग

  • Hindi News
  • National
  • N Chandrababu Naidu; Andhra Pradesh CM On Fertility Rate, Ageing Population

अमरावती1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्र की यूथ इन इंडिया-2022 रिपोर्ट के मुताबिक देश में 25 करोड़ युवा 15 से 25 साल के बीच के हैं। अगले 15 साल में यह और तेजी से गिरेगी। - Dainik Bhaskar

केंद्र की यूथ इन इंडिया-2022 रिपोर्ट के मुताबिक देश में 25 करोड़ युवा 15 से 25 साल के बीच के हैं। अगले 15 साल में यह और तेजी से गिरेगी।

आंध्र प्रदेश के CM एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य में लोगों की बढ़ती औसत उम्र चिंता का विषय है। परिवारों को कम से कम दो या उससे ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए। आने वाले समय में जिनके दो या उससे ज्यादा बच्चे होंगे, वहीं स्थानीय निकाय चुनाव लड़ पाएंगे। राज्य सरकार इसके लिए जल्द ही कानून बनाएगी।

नायडू ने आगे कहा कि आंध्र प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं, जहां गांवों में सिर्फ बुजुर्ग ही बचे हैं। साउथ के राज्यों में फर्टिलिटी रेट लगातार गिरता जा रहा है। देश में औसत प्रजनन दर जहां 2.1 है, वहीं साउथ स्टेट्स में यह आंकड़ा गिरकर 1.6 तक पहुंच गया है। CM ने कहा, पहले वह पॉपुलेशन कंट्रोल की बात करते थे लेकिन अब स्थिति बदल गई है।

बूढ़ा हो रहा भारत, युवा आबादी घट रही केंद्र की यूथ इन इंडिया-2022 रिपोर्ट के मुताबिक 2036 तक देश की 34.55 करोड़ आबादी ही युवा होगी, जो अभी 47% से ज्यादा है। अभी देश में 25 करोड़ युवा 15 से 25 साल के बीच के हैं। अगले 15 साल में यह और तेजी से गिरेगी।

2036 तक आबादी में 12% से ज्यादा होंगे बुजुर्ग संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023 की मानें तो 2011 में भारत में युवा आबादी की औसत उम्र 24 साल थी, जो अब 29 साल हो गई है। 2036 तक भारत में बुजुर्ग जनसंख्या का 12.5%, 2050 तक 19.4% तो सदी के अंत तक 36% होंगे।

स्टालिन बोले- लोग 16 बच्चे पैदा करने की कहावत पर लौट सकते हैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि लोकसभा सीटों के परिसीमन से कई लोग 16 बच्चे पैदा करने की तमिल कहावत पर लौट सकते हैं। लेकिन जो भी हो, तमिल लोगों को अपने बच्चों के तमिल नाम ही रखना चाहिए। स्टालिन चेन्नई में 31 जोड़ों के शादी समारोह में पहुंचे थे। यहां ही उन्होंने बयान दिया।

स्टालिन ने ये भी कहा कि बीते समय में हमारे बड़े-बूढ़े नवदंपतियों को 16 प्रकार की संपत्ति अर्जित करने का आशीर्वाद देते थे, जिसमें शोहरत, शिक्षा, संपत्ति, वंशावली शामिल हैं। अब लोग संपन्नता के लिए छोटे परिवार में विश्वास करने लगे हैं।

क्या होता है फर्टिलिटी रेट नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-5) के मुताबिक, भारत में हर महिला औसतन दो या उससे ज्यादा बच्चे को जन्म देती है। हालांकि इनमें से कई बच्चे ऐसे हैं जो 18 साल तक जीवित नहीं रहते। वहीं कुछ महिलाएं बच्चे पैदा नहीं कर पातीं।

फिलहाल नेशनल लेवल पर 2.1 फर्टिलिटी रेट होना चिंताजनक नहीं है। यह इस बात का संकेत देता है कि एक जेनरेशन दूसरी जेनरेशन को बदल सकती है। यदि किसी देश का टोटल फर्टिलिटी रेट (TFR) लंबे समय तक 2.1 से नीचे गिरता है, तो यह आम तौर पर जनसंख्या में गिरावट का संकेत देता है।

2036 में भारत की आबादी 152 करोड़ होगी: सेक्स रेशो बढ़कर 952 हो जाएगा

भारत की जनसंख्या साल 2036 में 152.2 करोड़ तक हो सकती है। इसको लेकर सांख्यिकी एवं कार्यक्रम मंत्रालय ने 12 अगस्त को एक रिपोर्ट जारी की थी।

इसमें बताया गया था कि सेक्स रेशो 2036 तक प्रति 1000 पुरुषों पर 952 महिलाओं तक पहुंचने की उम्मीद है। 2011 की जनगणना में यह आंकड़ा 943 था।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि जनसंख्या में महिलाओं के प्रतिशत में भी थोड़ा-बहुत सुधार देखने को मिल सकता है। साल 2036 में महिलाओं का प्रतिशत बढ़कर 48.8% होने की उम्मीद है। 2011 में यह 48.5% था।

फर्टिलिटी रेट में गिरावट के चलते 15 साल से कम उम्र के लोगों का रेशो साल 2011 के मुकाबले साल 2036 में घटने का अनुमान है। इस दौरान 60 साल और उससे ज्यादा उम्र की जनसंख्या का रेशो में काफी तेजी से बढ़ेगा।

UN की रिपोर्ट- भारत की जनसंख्या 77 साल में दोगुनी हुई यूनाइटेड नेशन्स (UN) की हेल्थ एजेंसी यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड (UNFPA) ने अप्रैल 2024 में एक रिपोर्ट में दावा किया कि भारत की जनसंख्या पिछले 77 सालों में दोगुनी हो चुकी है। यह 144.17 करोड़ पहुंच चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2006-2023 के बीच 23% बाल विवाह हुए हैं। साथ ही डिलीवरी के समय होने वाली महिलाओं की मौतों की संख्या में कमी आई है।भारत की कुल आबादी का 24% हिस्सा 0-14 साल के लोगों का है। 15-64 साल की संख्या सबसे ज्यादा 64% है।

……………

आबादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

ज्यादा बच्चे पैदा करने पर महिला कर्मचारियों को मिलेगा इंक्रीमेंट: IVF से मां बनने पर मिलेंगे 3 लाख

सिक्किम में बच्चे के जन्म पर महिला कर्मचारियों को इंक्रीमेंट मिलेगा। राज्य की सरकार ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके अनुसार दूसरी बार मां बनने पर महिला कर्मचारियों को इंक्रीमेंट और तीसरे बच्चे के जन्म पर डबल इंक्रीमेंट मिलेगा। आम लोगों को भी ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, IVF से मां बनने वाली महिलाओं को 3 लाख की मदद दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1433138
Total Visitors
error: Content is protected !!