Naradsamvad

[post-views]

रामनगर भगवान देई पाटन शाह बालिका इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती प्रतिमा हुई स्थापित

 

कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज 
रामनगर बाराबंकी। बसंत पंचमी पर्व के पावन अवसर पर भगवान देई पाटन शाह बालिका इंटर कॉलेज रामनगर के प्रांगण में विधि विधान से विद्यादायिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर प्रतिमा की स्थापना नगर पंचायत के चेयरमैन रामशरण पाठक की अध्यक्षता में हुई।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।हवन पूजन प्राण प्रतिष्ठा श्रृंगार व कन्या भोज के साथ ही विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय में मां सरस्वती की स्थापना पर भाजपा महिला मोर्चा अवध क्षेत्र कार्य समिति अध्यक्ष अलका मिश्र, राष्ट्रीय जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संयोजक अवध क्षेत्र भाजपा मनोज श्रीवास्तव, भाजपा युवा मोर्चा नेता वैभव मिश्र उर्फ जीतू प्रबंधक संजय कुमार यादव, प्रधानाचार्या ब्रज लता जैन, अंजली दीक्षित,घनश्याम शर्मा,सुधीर त्रिपाठी,शैलेंद्र शुक्ल,निशा मिश्र ,शिखा पांडे,प्रियंका तिवारी विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री आर पी दुबे, जिला मंत्री राहुल वर्मा,एडवोकेट जी. के. शुक्ला, पवन ओझा,दयाशंकर तिवारी,सीताराम गुप्ता ,अधिवक्ता अनंत राम यादव भाजपा महामंत्री अयोध्या प्रसाद अवस्थी ,मनोज शुक्ल,विष्णु निगम कोतवाल रत्नेश पांडे,आरक्षी कुलदीप सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1631591
Total Visitors
error: Content is protected !!