Naradsamvad

[post-views]

जल शक्ति कैबिनेट मंत्री ने 31 फीट ऊंचे शिवलिंग का किया दर्शन

कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज

रामनगर बाराबंकी। तहसील रामनगर के सूरतगंज विकासखंड में मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार जल शक्ति कैबिनेट मंत्री भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह ने कई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कुडवा बल्लोपुर स्थित ‘पंचमुखी बालाजी मंदिर’ में पहुंच कर फीता काटकर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया।उन्होंने 31 फीट ऊँचा शिवलिंग स्वरूप मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का बखान कर अपार जन-समूह को संबोधित किया।वही ब्लॉक प्रमुख सूरतगंज लकी सिंह एवं भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष बाराबंकी शेखर हयारन ने उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री जल शक्ति स्वतंत्र देव सिंह का भव्य स्वागत सम्मान गुलदस्ता भेंट कर किया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य एमएलसी अंगद कुमार सिंह पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण प्रवेश कुमार शुक्ला नानमून बसंत मिश्र सहित तमाम भाजपा के कार्यकर्ता एवं हजारों लोग मौजूद रहे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1751726
Total Visitors
error: Content is protected !!