Naradsamvad

[post-views]

श्री लोधेश्वर सोम सेवा संस्था के संस्थापक ने अपने जन्मदिवस पर महादेव का जलाभिषेक कर गरीबों में बांटा कंबल

वाइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज
रामनगर बाराबंकी।मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर महादेवा में लोधेश्वर महादेव जी के दर्शनों हेतु श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा।जलाभिषेक व पूजन अर्चन के बाद शिवभक्तों ने खिचड़ी का दान किया।इसी क्रम में तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों व श्री सोम सेवा संस्था के लोगों ने गरीबों में कंबल व खिचड़ी वितरित किया।सोमवार को संक्रांति पर्व पर कुरुक्षेत्र आश्रम पर ग्राम गर्री के समाजसेवी भगवती यादव ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने खिचड़ी खाई।श्री लोधेश्वर सोम सेवा संस्था के संस्थापक अनमोल मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर संगठन के पदाधिकारी गौरीकांत दीक्षित दुर्गेश मिश्रा नवनीत शुक्ला व महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि रावत सहित अन्य साथियों के साथ ग्राम पिपरी महार व ततेहरा में पहुंच कर गरीबों व जरूरतमंद लोगों में कंबल और खिचड़ी वितरित कर जन्मदिन मनाया।

यह भी पढ़े:
(मकर संक्रांति पर लोधेश्वर कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसमूह समाजसेवियों ने किया खिचड़ी भोज का आयोजन)

मकर संक्रांति के पावन पुण्यकाल पर लोधेश्वर महादेवा में आज भोर पहर से ही श्रद्धालुओं का समूह हर हर बम बम के उद्घोष के साथ उमड पड़ा। दूर दराज से आए हुए श्रद्धालुओं ने शिव जी का जलाभिषेक कर खिचड़ी दान किया। बताते चलें कि मकर संक्रांति के पावन पुण्यकाल में खिचड़ी दान का महत्व माना जाता है। महादेवा सहित कई जगह समाजसेवियों ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया।महादेवा के पश्चिम मेंस्थित ऋषि आश्रम कुरुक्षेत्र में गर्री ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भगौती यादव द्वारा खिचडी भोज आयोजित किया गया ,श्रद्धालुओं ने अभरन कुंड में स्नान कर खिचडी भोज में हिस्सा लिया तथा खिचड़ी का दान भी किया।रामनगर क्षेत्र में स्थित तीर्थ स्थानों पर आज श्रद्धालु उमडे। मकर संक्रांति खिचड़ी पर लोगों में उत्साह दिखाई पड़ रहा था।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1634302
Total Visitors
error: Content is protected !!