Naradsamvad

मैथिली ठाकुर महादेवा महोत्सव के मंच से नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो भजन गाया तो झूम उठे दर्शक

मैथिली ठाकुर ने महादेवा महोत्सव 2023 में बिखेरा जलवा

रिपोर्ट/ स्वतंत्र पत्रकार कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज
महादेवा बाराबंकी। महादेवा महोत्सव के चौथे दिन बाल कलाकार मैथिली ठाकुर ने शाम को सर्वप्रथम लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर महादेवा की पावन धरती पर अपना पहला कदम रख कर महादेवा के सांस्कृतिक मंच पर प्रवेश किया।कार्यक्रम का संचालन आशीष पाठक ने किया।कार्यक्रम की शुरआत भाजपा के राज्य मंत्री मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ,पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, निवर्तमान विधायक शरद अवस्थी, डीएम सत्येंद्र कुमार ,एस पी दिनेश सिंह ,एडीएम अरुण कुमार, एस डीएम नागेंद्र पांडे ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक मंच से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की भव्य शुरुवात की।मैथिली ठाकुर ने लोधेश्वर की धरती पर शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा भक्ति भजन से भव्य शुरुवात की।अगला भजन डिम डिम डमरू बजावे ला हमार जोगिया ओ हमार जोगिया गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया ,रघुकुल नंदन कब आओगे बीच की डगरिया भजन से लोगो का मन मोह लिया।मैथिली ठाकुर के साथ उनके वाद्य यंत्र के कलाकारों ने ढोल मंजीरा आर्गन बजाकर महोत्सव में चार चांद लगा दिया। जिससे पूरा महादेवा क्षेत्र भक्ति के भजनों से गूंज उठा। बता दे जय श्री राम के नारों से पंडाल गुंजायमान हों गाया। सजा दो घर गुलशन का मेरे सरकार आएं है, लगे कुटिया भी दुल्हन सी मेरे सरकार आए है….. भजन पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।अपने शुर ताल और सुंदर गान से लोगो का मन मोहित कर लिया।
अगला भजन मैथिली ने दर्शकों से पूछ कर गाया मेरी झोपडी के भाग्य आज जाग जाएंगे राम आयेंगे राम आयेंगे राम आयेंगे।राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी दिया जला के दिवाली मैं मनाऊंगी मेरे जन्मों के पाप मिट जाएंगे राम आयेंगे ऐसे भजन गाकर अपने राग से लोगो के दिलो में राज किया।मेरे सारे भाग्य आज जाग जाएंगे राम आयेंगे इस गाने पर जय श्री राम के जयकारों से पूरा महादेवा क्षेत्र गूंज उठा।अगला गाना दर्शक मनोज त्रिवेदी के कहने पर गाया हमार पहुना रे सारे जग से निराला हमार पहुना…. ..गाया जिसको सुन रहे लोगो ने खूब पसंद किया।राम जी से पूछे जनक पुर के नारी बता दो बबुवा भजन गाया। अगला भजन तोड़ा है भाई तोड़ा है सीता से नाता जोड़ा है ,तुम उठो शिया श्रंगार करो अब धनुष राम ने तोड़ा है….गाकर मन मोह लिया।ऐसे भजन सुनकर हजारों दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए।इसी क्रम में अगला भजन गाया आज मिथिला नगरिया निहाल शखिया चारो दूल्हा में बड़का हमार शखिया से महिलाओं बालिकाओं अपने प्रशंसकों दर्शकों को प्रसन्न कर दिया।अगला भजन डीएम सत्येंद्र कुमार के कहने पर गाया,नगरी हो अयोध्या सी ,रघुकुल सा घराना हो ,चरण हो राघव के जहा मेरा ठिकाना हो, लक्ष्मण सा भाई हो कौशल्या माई हो स्वामी तुम जैसा मेरा रघुराई हो,त्याग भरत जैसा सीता सी माई हो लवकुश के जैसी संतान हमारी हो नगरी हो अयोध्या सी ,रघुकुल सा घराना हो , भजन गाकर श्री राम के भक्तो को प्रसन्न कर दिया।अगला भजन मैथिली ठाकुर ने ढोल के राग पर गाया जुग जुग जिया सो ललनना गाया। न छेड़ो हमे हम सताए हुवे है बहुत जख्म सीने में खाए हुवे है सितंबर को तुम खूब पहचानते हो तुम्हारे हम सताए हुवे हमे जीना रहने दो ए हुस्न वालो है गाया। तुम्हे दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी मोहब्बत की रान्हो में आकर के देखो.. गाया। अगला गाना लाल तेरी लाल मेरी दमा दम मस्त कलंदर गाया अपने कंठ से शानदार आवाज पेश किया।अंतिम गाना मैथली ठाकुर ने गाया श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में गाकर दर्शको के साथ सबको आनंदित कर दिया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा शशांक कुशुमेश,एस डी एम हैदरगढ़ अनुराग सिंह,चंद्रकांत त्रिपाठी,प्रधानाचार्य कमलेश सिंह,प्रवेश शुक्ल, तहसीलदार सीमा भारती,नायब शैलेश पांडे आमीन प्रदीप सिंह,लेखपाल अजय सिंह,नूर मोहम्मद,अनिल अवस्थी,मोनू भास्कर सहित सभी अधिकारी कर्मचारी व सुरक्षा व्यवस्था में रामनगर थाना प्रभारी रत्नेश पांडे, सीओ हर्षित चौहान महादेवा चौकी इंचार्ज संतोष त्रिपाठी सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

217558
Total Visitors
error: Content is protected !!