Saturday, May 18, 2024
HomeLatest Newsमहादेवा महोत्सव में कलाकारों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए

महादेवा महोत्सव में कलाकारों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए

भजन गायिका निष्ठा शर्मा ने महादेवा महोत्सव में ऐसे है मेरे राम भक्ति गीत गाकर मचाया धमाल
कृष्ण कुमार शुक्ल
महादेवा बाराबंकी।महादेवा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच से भजन गायिका निष्ठा शर्मा ने जोरदार प्रस्तुति गणेश वंदना, गजानन कर दो बेड़ा पार से कार्यक्रम की शुरुआत की।जिससे महादेवा महोत्सव पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उसके उपरांत महादेवा की भव्यता बढ़ाते हुवे शिव नाथ तेरी महिमा जब तीनों लोक गाए, तेरा मन दर्पण कहलाए को शास्त्रीय अंदाज में प्रस्तुत किया तो खूब तालियां बजीं।हे दुख भंजन ,सजा दो घर गुलशन का मेरे श्री राम आए है, ऐसे है मेरे राम इन भक्ति गानों से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर निष्ठा शर्मा के वाद्य यंत्र सहायक हर्षित मिश्रा ढोलक पीयूष मिश्रा अजीत आदि लोग मौजूद रहे।
*महादेवा महोत्सव में स्थानीय कवियों ने बिखेरा जलवा*

रामनगर बाराबंकी,महादेवा महोत्सव के तृतीय दिवस पर सांस्कृतिक मंच पर क्षेत्रीय कवियों ने काव्यपाठ की रसधार बहाकर खूब तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया। कवि सम्मेलन के संयोजक डॉक्टर सर्वेश शर्मा ने संचालन करते हुए सुनाया। जमाना लाख दुश्मन हो हमारा कुछ न बिगड़ेगा। कावित्री अंकित शुक्ला ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कवि मनोज मिश्रा ने सुनाया छब्बीस विष भरे वही पुराने प्याले हैं,हरफन मौला अपने मन के मतवाले हैं, कवित्री सुधा सिंह ने हास्य रस में सुनाया आया चुनाव जे भैया, कवि अयोध्या अवस्थी ने वीर रस में अगर बचाना भारत माँ, मां राष्ट्र द्रोह के फंदों से सुनाकर श्रोताओं में जोश भर दिया। रेलिया बैरन कवि हरिहर दत्त पांडेय ने देश गीत आओ साथ साथ चले बनके सच्चे यार,सुनाकर दर्शकों को देश भक्ति में सराबोर कर दिया। प्रथम मिश्रा ने प्रेम के दीप तुम जलाते रहो, सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि नारायण शर्मा ने दर्द कैसा भी हो मुस्कुराया करो, प्यार गैरों पर अपना लुटाया करो सुनाया। रणधीर सिंह ने सुनाया है चार धाम जिनकी चरणों की धूल में। शिवम मिश्रा ने शिव है सत्यम शिवम है परम सुंदरम, सुन कर श्रोताओं को भक्ति में सराबोर कर दिया। सुधाकर दीक्षित मृदुल ने चट्टे विदेशी जब से चश्मे, नहीं रहा मन किसी भी बस में सुनाया। रमन रोचक ने सुनाया इस जवानी को नई रोचक कहानी करके अब, सुनाकर दशकों में जोश भर दिया।महादेवा महोत्सव का भारी पंडाल सजाया गया। समय से सभी तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई। लेकिन प्रशासन यहां होने वाले कार्यक्रमों में खास दिलचस्पी नहीं ले रहा है जिसके चलते दोपहर से होने वाले कार्यक्रम 2 बजे से पहले शुरू नही हो पाते हैं। बुधवार को 12 बजे सांस्कृतिक मंच पर होने वाला कवि सम्मेलन में काव्यपाठ करने आए कवि व मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कार्यक्रम शुरू होने का घण्टों इंतजार करते रहे। जब मुख्य अतिथि का सब्र का बांध टूट गया। तो संबंधित से बात कर तब जाकर 2 बजे कार्यक्रम शुरू हो सका।
*कबड्डी प्रतियोगिता में देवा की टीम ने रामनगर की टीम को हराया*

कृष्ण कुमार शुक्ल
रामनगर बाराबंकी। महादेवा महोत्सव के तीसरे दिन शिवप्रताप के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें जिले की चार टीमों ने सहभागिता की। कबड्डी प्रतियोगिता का सुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी व नायब तहसीलदार शैलेश पांडेय ने फीता काट कर किया। पहला मुकाबला रामनगर व महादेवा के बीच हुआ। जिसमें रामनगर की टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी को परास्त कर बाजी मारी। दूसरा मुकाबला देवा रजनापुर के बीच खेला गया। जिसमें देवा की टीम ने एक तरफा जीत हासिल की।फाइनल मुकाबला रामनगर व देवा टीम के बीच खेला गया। जिसमे देवा की टीम ने शानदार जीत हासिल की। विजेता टीम को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मैच में रेफरी फैजान अतुल शादाब मलिक व स्कोरर तीव्र गुप्ता तथा कमेंट्री की भूमिका अंकित तिवारी निभा रहे थे।

जादूगर ह्रदेश पार्टी ने महोत्सव में मचाया धमाल:

महादेवा बाराबंकी।महादेवा महोत्सव के तृतीय दिवस में जादूगर ह्रदेश तिवारी एंड पार्टी सूचना प्रसारण जन संपर्क विभाग ने अपने जादू से सांस्कृतिक मंच से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति मिशन, अटल पेंशन योजना,कौमी एकता पर जादू दिखाकर नाट्य प्रस्तुत कर खूब धमाल मचाया।जादूगर के नाट्य से महादेवा महोत्सव के पंडाल में बैठे लोगों ने खूब मजा लिया।

लोक गायक जमुना प्रसाद कनौजिया ने लोगो को भक्ति गीत से महोत्सव में किया जागरूक

रामनगर बाराबंकी, महादेवा महोत्सव में तीसरे दिन लोक गायक जमुना प्रसाद कनौजिया उनके सहयोगी कलाकारों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। और सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं मुहिम नारी सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायक जमुना प्रसाद कनौजिया ने भगवान शिव की वंदना ‘भोलेनाथ महादेव की महिमा अपरम्पार बा, यही अयोध्या मथुरा काशी यही पे चारों धाम बा, प्रस्तुत करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद सहयोगी कलाकार जो जमुना के द्वारा मोटे अनाज के ऊपर रचित युगल गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी गयी। उसके बाद अवधी भाषा में भजन बम बम हर हर मची जैकरिया चलो ना भोले बाबा की दूवरिया सुनाया। तत्पश्चात जैसे बाबा देहलू घरवा कुलवा के दियनवा एगो बिटिया दे देता। सुना कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।इस अवसर पर आमीन प्रदीप सिंह, लेखपाल अजय सिंह, नूर मोहम्मद आदि लोग मौजूद रहे।

संध्या में अवधी लोकगायिका ने वाद्ययन्त्रों के बीच दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया

लोधेश्वर महादेवा के सांस्कृतिक मंच पर अवधी लोकगायिका सरोज श्रीवास्तव ने वाद्ययन्त्रों के बीच अपने भजनों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सरोज श्रीवास्तव ने सप्तरंगी मंच से लोक गीत सुनाया गंगा जी का देखौ चंद्रमा का देखौ, विषधर का देखौ गरदनवा,की प्रस्तुति देकर दर्शकों को खूब रिझाया। इसके बाद का लइकै शिव का मनाइब हो शिव मानत नाही, भजन की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भोलेनाथ है दानी मैं का करू शिव भजन की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भक्ति में सराबोर कर दिया। कईली हम कउन कसूर हो नजरिया से दूर कईला भोला, भजन सुनते ही दर्शक झूमने लगे। इसके बाद लोकगीत रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे सुनाकर खूब तालियां बटोरी। सतरंगी मंच से सरोज श्रीवास्तव ने लोकगीत होने न पाई सखी संध्या, बलम रसिया बनके आइगौ की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद लक्ष्मी सिंह ने शिव शंकर चले कैलाश बुंदिया पड़ने लगी शिव भजन की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जब-जब पिया का आवन हुईहै,खनकै मोर कंगनवा लोकगीत की सुनाकर दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर ए डी एम अरुण कुमार,एस डी एम चंद्रकांत मिश्र, एस डी एम नागेंद्र पांडे, नायब शैलेश पांडे,आमीन प्रदीप सिंह, लेखपाल अजय सिंह,नूर मोहम्मद, प्रवेश शुक्ल,शैलेंद्र सिंह,जिला अध्यक्ष भाकियू रवींद्र सिंह सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े