Naradsamvad

[post-views]

श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शनिवार को कथा विश्राम पर होगा विशाल भंडारा

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के जुरौन्डा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गांव में पिछले एक सप्ताह से चल रहे इस धार्मिक आयोजन का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। कथा आयोजन का संयोजन सूर्यभान सिंह द्वारा किया जा रहा है, जबकि गांव एवं आसपास क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।कथा में सीतापुर से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित उमाशंकर पाठक ‘निराला’ अपने मधुर व ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति का संदेश दे रहे हैं। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन लीला, रासलीला एवं भक्तों के प्रति भगवान के प्रेम का भावपूर्ण वर्णन किया। संगीतमय प्रस्तुति के साथ सुनाई जा रही कथा से पूरा पंडाल भक्तिरस में डूबा नजर आया। कथा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते दिखाई दिए।प्रतिदिन सुबह से ही कथा स्थल पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाता है। महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं के बैठने और पेयजल आदि की व्यवस्था भी की गई है।मुख्य यजमान शांति देवी ने बताया कि शनिवार को कथा का विधिवत समापन होगा। समापन के उपरांत दोपहर दो बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि भंडारा देर शाम तक प्रभु इच्छा अनुसार चलता रहेगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में लालता बख्श सिंह, विकास सिंह, शौरभ सिंह समेत सिंह परिवार के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा गांव के तमाम लोग व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह एवं श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1030559
Total Visitors
error: Content is protected !!