Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

तेज आंधी बनी काल… दीवार गिरने से महिला की मौत, पूरा परिवार घायल 💔

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में तेज आंधी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पिसावां क्षेत्र के छोटी बराहमऊ खुर्द गांव में नवनिर्मित दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में एक ही परिवार के लोग आ गए।

मलबे में दबने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पति और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि तेज आंधी और कमजोर निर्माण की वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1368841
Total Visitors
error: Content is protected !!