Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

रातों-रात लगे विवादित पोस्टर, अखिलेश यादव को लेकर बाराबंकी में गरमाई राजनीति

“किसने लगवाए इतने बड़े पोस्टर?” सवालों के बीच सपा नेताओं ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

बाराबंकी:- शहर में मंगलवार देर रात उस वक्त सियासी पारा चढ़ गया, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर विवादित और भड़काऊ होर्डिंग्स अलग-अलग स्थानों पर दिखाई दिए। सुबह होते ही सपाइयों में जबरदस्त नाराज़गी फैल गई और कई जगह कार्यकर्ताओं ने खुद ही पोस्टर नोच डाले।

होर्डिंग्स में लगाए गए आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी नेताओं ने इसे सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताते हुए सीधा हमला बोला। गुस्साए सपाई बड़ी संख्या में थाना कोतवाली नगर पहुंचे और अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर FIR दर्ज करने की मांग की।

सपा नेताओं का कहना है कि इस तरह के पोस्टरों के जरिए माहौल बिगाड़ने और राजनीतिक तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। वहीं शहर में चर्चा इस बात की भी रही कि आखिर इतनी बड़ी-बड़ी होर्डिंग रातों-रात किसके इशारे पर लगवाई गईं और प्रशासन को भनक तक कैसे नहीं लगी।

सुबह से ही शहर के कई इलाकों में “होर्डिंग वार” को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पोस्टर लगाने वालों तक पहुंचा जा सके।

सपा जिला अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने साफ कहा कि पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि खराब करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई तक आंदोलन जारी रहेगा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1368842
Total Visitors
error: Content is protected !!