Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

शाहजहांपुर में बड़ा हादसा टला, 90 KM की रफ्तार वाले तूफान में नीम का पेड़ 11 हजार लाइन पर गिरा

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के निकरा गांव में तेज आंधी-तूफान के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देर शाम आए तेज तूफान की चपेट में आकर एक विशाल नीम का पेड़ जड़ से उखड़ गया और सीधे 11 हजार बिजली लाइन पर जा गिरा। हादसे में बिजली के दो खंभे टूट गए, जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई

गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीण सतर्क हो गए और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार मोबाइल पर पहले ही मौसम विभाग की ओर से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने का अलर्ट SMS प्राप्त हुआ था, जिसके बाद लोगों ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी थी।

तूफान के दौरान लोग घरों के अंदर सुरक्षित रहे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि बिजली लाइन और खंभों को नुकसान पहुंचने से गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया! 

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1434413
Total Visitors
error: Content is protected !!