Naradsamvad

[post-views]

गणेशपुर लकड़ी मंडी में वन विभाग का छापा, अवैध भंडारण पर कार्रवाई

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर वन रेंज अंतर्गत गणेशपुर लकड़ी मंडी में मंगलवार को वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध लकड़ी भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अचानक हुई छापेमारी से मंडी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम ने कई आरा मशीनों और लकड़ी गोदामों का निरीक्षण कर भारी मात्रा में लकड़ी सीज की।वन विभाग की टीम ने सुहेल आलम, नबीसुल निशा, कामिनी देवी और योगेंद्र नारायण तिवारी द्वारा संचालित आरा मशीनों की जांच की। निरीक्षण के दौरान आम, गूलर, जामुन, नीम और महुआ समेत विभिन्न प्रजातियों की बड़ी मात्रा में लकड़ी मौके पर मिली।अधिकारियों ने लकड़ी कारोबारियों से लकड़ियों के वैध परमिट और अभिवहन पास मांगे, लेकिन कोई भी संचालक मौके पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर वन विभाग ने संदिग्ध लकड़ियों के बोटों को सीज करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।यह कार्रवाई उप जिला वन अधिकारी अवधेश वर्मा के नेतृत्व में की गई। अभियान में क्षेत्रीय वन अधिकारी फतेहपुर प्रमोद सिंह, रामसनेहीघाट वन रेंज अधिकारी विशाल गुप्ता, उप वन क्षेत्र अधिकारी विनीत जायसवाल, दीपक गौड़, वन दरोगा रोली अवस्थी, सचिन पटेल, रविंद्र कुमार, आसिफ खान, मुनेश्वर, वनरक्षक रमन तिवारी, शैलेंद्र सिंह और तिलक राम यादव समेत वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।देर शाम तक चली कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने लकड़ियों की गहन जांच कर पंचनामा और सीजिंग की प्रक्रिया पूरी की।वन विभाग अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कटान और बिना वैध दस्तावेज के लकड़ी भंडारण करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरे

बाराबंकी : बिजली गुल होने पर घर के बाहर सो रहा था परिवार, तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा — तीन मासूम समेत चार की मौत, पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही फतेहपुर के झांसा गांव में भोर का दर्दनाक हादसा, चीख-पुकार से दहला इलाका

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1015553
Total Visitors
error: Content is protected !!