Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में प्रेमी युगल ने दी जान, एक ही पेड़ पर लटके मिले दोनों शव..!

गांव से एक किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी !

बाराबंकी। जनपद के सतरिख थाना क्षेत्र स्थित #गेंदूवर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक प्रेमी युगल के शव गांव से करीब एक #किलोमीटर दूर एक पेड़ पर #फंदे से लटके मिले। दोनों शव अलग-अलग डालियों से लटके हुए पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलते ही सतरिख थाना #पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

मृत युवक की पहचान गेंदूवर निवासी रोहित (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी मूक-बधिर है और दंपति की कोई संतान नहीं थी।

फिलहाल पुलिस #प्रेम संबंध, पारिवारिक #परिस्थितियों और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं!

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1368702
Total Visitors
error: Content is protected !!