Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में डकैती का खुलासा, बुलंदशहर गैंग का निकला कनेक्शन..!

 

मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार, असली सरगना अब भी फरार !

बाराबंकी के थाना #देवा क्षेत्र के ग्राम #ग्वारी में 22 मई की रात हुई सनसनीखेज डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। स्वाट, सर्विलांस और देवा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में #मुठभेड़ के दौरान दो #बदमाश घायल हो गए, जबकि कुल पांच अभियुक्तों को #गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों की नकदी, सोने-चांदी के जेवर, अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 4 लाख 64 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के कीमती #जेवरात, चार अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, एक वैगनआर कार और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों की पहचान जसीम अहमद निवासी बहराइच और सैफ निवासी बाराबंकी के रूप में हुई है। इनके अलावा मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद अबरार और बलवंत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल सर्विलांस और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से पूरे गिरोह तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका एक संगठित गैंग है, जिसका संचालन बुलंदशहर निवासी रोहित जाट करता है। गैंग पहले सुनसान और कम आबादी वाले घरों की रेकी करता था, फिर वहां डकैती की वारदात को अंजाम देता था।

पूछताछ में आरोपियों ने बाराबंकी के अलावा लखनऊ, #सीतापुर और गोंडा में भी कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। बरामद जेवरों में पायल, झुमकी, हार, अंगूठी, मांगटीका, नथ और बिछुआ समेत कई कीमती सामान शामिल हैं। #पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ डकैती, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल गैंग का मुख्य सरगना रोहित जाट पुलिस गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1368853
Total Visitors
error: Content is protected !!