Naradsamvad

[post-views]

कोरोना काल से बंद लखनऊ-गोंडा पैसेंजर ट्रेन फिर पटरी पर लौटी, यात्रियों में खुशी

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। कोरोना महामारी के दौरान बंद कर दी गई लखनऊ-गोंडा पैसेंजर ट्रेन का संचालन मंगलवार से एक बार फिर शुरू हो गया। लंबे समय बाद ट्रेन सेवा बहाल होने से दैनिक यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्षों से ट्रेन के पुनः संचालन की मांग कर रहे यात्रियों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है।मंगलवार को गोंडा रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उद्घाटन के बाद ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर चलती हुई दोपहर करीब 2:35 बजे बुढ़वल रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां स्थानीय यात्रियों और रेल प्रेमियों ने उत्साह के साथ ट्रेन का स्वागत किया। स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही यात्रियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कुछ यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के इस निर्णय को आम लोगों के हित में बताया।बताया गया कि कोरोना संक्रमण के समय कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। उस दौरान से यह ट्रेन भी बंद पड़ी थी, जिसके कारण लखनऊ, बाराबंकी, बुढ़वल, गोंडा और आसपास के क्षेत्रों से रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। खासकर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और छोटे व्यापारियों को बसों तथा निजी साधनों से यात्रा करनी पड़ती थी, जिससे समय और धन दोनों अधिक खर्च हो रहे थे।रेलवे प्रशासन के अनुसार बुधवार से ट्रेन का नियमित संचालन पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार किया जाएगा। ट्रेन संख्या 55061 नकहा जंगल से रात 11:10 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सुबह 9:25 बजे डालीगंज पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 55062 डालीगंज स्टेशन से शाम 5:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4:45 बजे नकहा जंगल पहुंचेगी।स्थानीय यात्रियों का कहना है कि पैसेंजर ट्रेन आम आदमी की जीवनरेखा होती है। कम किराए में सुरक्षित और आरामदायक सफर मिलने से अब रोजाना आने-जाने में आसानी होगी। व्यापारियों ने भी ट्रेन संचालन को बाजार और छोटे कारोबार के लिए लाभकारी बताया है। उनका कहना है कि ट्रेन शुरू होने से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के लोगों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय व्यापार को भी गति मिलेगी।ट्रेन सेवा बहाल होने से रेलवे स्टेशनों पर भी एक बार फिर रौनक लौटती दिखाई दी। यात्रियों को उम्मीद है कि भविष्य में रेलवे प्रशासन क्षेत्र की अन्य बंद पड़ी ट्रेनों का संचालन भी जल्द शुरू करेगा, जिससे आम लोगों को और अधिक सुविधाएं मिल सकें।

अन्य खबरे

बाराबंकी : बिजली गुल होने पर घर के बाहर सो रहा था परिवार, तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा — तीन मासूम समेत चार की मौत, पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही फतेहपुर के झांसा गांव में भोर का दर्दनाक हादसा, चीख-पुकार से दहला इलाका

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1018994
Total Visitors
error: Content is protected !!