Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

28_मई_को_बकरीद : खुले में कुर्बानी पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई…!

प्रतिबंधित_पशुओं की कुर्बानी किसी भी हालत में नहीं, फोटो-वीडियो वायरल करने से भी बचें : डीएम

बाराबंकी। आगामी ईद_उल_अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बकरीद का पर्व शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही मनाया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि #प्रतिबंधित_पशुओं की #कुर्बानी किसी भी दशा में न की जाए तथा सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और खुले क्षेत्रों में कुर्बानी करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी ऐसी गतिविधि नहीं करनी चाहिए जिससे आम लोगों को असुविधा हो या सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। इसके साथ ही संबंधित विभागों को #साफ_सफाई, #बिजली और #पेयजल व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि नमाज के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए और सार्वजनिक मार्गों तथा सड़कों पर नमाज अदा न की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कुर्बानी के बाद अवशेषों का समुचित निस्तारण कराया जाए और नगर निकाय निर्धारित स्थलों पर गड्ढों में उन्हें दबाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही त्योहार के दौरान आवारा पशुओं पर नियंत्रण और प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बकरीद त्याग, बलिदान और भाईचारे का पर्व है, जिसे प्रेम और शांति के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि #कुर्बानी के फोटो अथवा #वीडियो न बनाएं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल न करें। किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट पर ध्यान न दें और ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।

पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगी और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, नगर निकाय अधिकारियों समेत विभिन्न समुदायों के लोग मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने प्रशासन को पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1434420
Total Visitors
error: Content is protected !!