Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
UPSSSC लेखपाल परीक्षा के दिन का एक Video Viral हो रहा है🔥  आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोचा, इलाज के दौरान मौत, नगर निगम की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल ! फर्जी गैंगरेप से नाम हटाने के लिए दरोगा ने मांगे 50 लाख 🥺 पीड़ित ने परेशान होकर एंटी करप्शन को शिकायत फिर दरोगा उठा लिया  बाराबंकी में लेट सुषमा देवी फाउंडेशन द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित समाजसेवियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं पत्रकारों को किया गया सम्मानित डीएम ने किया सीएचसी रुदौली का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश बाराबंकी में भैंस चोर गिरोह का भंडाफोड़..! गांवों में घूम-घूमकर करते थे रेकी, रात में पिकअप से भैंसें पार कर बेच देते थे शातिर !
[post-views]

आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोचा, इलाज के दौरान मौत, नगर निगम की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल !

कुत्तों के आतंक ने ली मासूम की जान, करोड़ों का डॉग हॉस्पिटल बना दिखावा ?

शाहजहांपुर:- शहर में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गया। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला ककरा खंते के पास आज एक दर्दनाक हादसे में कुत्तों के #झुंड ने एक बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन आनन-फानन में बच्ची को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक बच्ची की पहचान स्वालिया पुत्री नईम निवासी ककरा के रूप में हुई है। #घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार बच्ची की मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए।

घटना के बाद नगर निगम की व्यवस्थाओं पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर पशु अस्पताल और नसबंदी अभियान चलाने के दावे किए जाते रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत कुत्तों की नसबंदी और नियंत्रण की जिम्मेदारी भी तय है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित #अस्पताल और व्यवस्थाएं केवल कागजों तक सीमित हैं। मौके पर पहुंची मीडिया टीम को देखकर अस्पताल कर्मी भी असहज नजर आए और व्यवस्थाओं की पोल खुलती दिखाई दी।

फिलहाल इस दर्दनाक घटना ने नगर निगम के दावों और आवारा कुत्तों पर नियंत्रण को लेकर चल रही #व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य खबरे

बाराबंकी : बिजली गुल होने पर घर के बाहर सो रहा था परिवार, तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा — तीन मासूम समेत चार की मौत, पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही फतेहपुर के झांसा गांव में भोर का दर्दनाक हादसा, चीख-पुकार से दहला इलाका

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1006718
Total Visitors
error: Content is protected !!