Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
UPSSSC लेखपाल परीक्षा के दिन का एक Video Viral हो रहा है🔥  आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोचा, इलाज के दौरान मौत, नगर निगम की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल ! फर्जी गैंगरेप से नाम हटाने के लिए दरोगा ने मांगे 50 लाख 🥺 पीड़ित ने परेशान होकर एंटी करप्शन को शिकायत फिर दरोगा उठा लिया  बाराबंकी में लेट सुषमा देवी फाउंडेशन द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित समाजसेवियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं पत्रकारों को किया गया सम्मानित डीएम ने किया सीएचसी रुदौली का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश बाराबंकी में भैंस चोर गिरोह का भंडाफोड़..! गांवों में घूम-घूमकर करते थे रेकी, रात में पिकअप से भैंसें पार कर बेच देते थे शातिर !
[post-views]

बाराबंकी में लेट सुषमा देवी फाउंडेशन द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित समाजसेवियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं पत्रकारों को किया गया सम्मानित

एडिटर जर्नलिस्ट के के शुक्ल

फाउंडेशन की चेयर मैन माया पटेल ने उत्कृष्ट योगदान के लिए एडिटर जर्नलिस्ट के के शुक्ल को एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया।

बाराबंकी। तहसील रामनगर क्षेत्र में रविवार को लेट सुषमा देवी फाउंडेशन द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, चिकित्सा सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं मीडिया सहयोग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कर्मी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन की चेयरमैन माया देवी एवं President Maya Patel Ji द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के माध्यम से चलाए जा रहे स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता अभियानों की जानकारी साझा की गई।
समारोह में Dr. Divyanshu Patel को संस्था के सफल नेतृत्व, 26 स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन एवं मानव सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए “लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड” प्रदान किया गया। वहीं Dr. Vivek Soni को “Diseases Free Indian Mission” के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान हेतु “राइजिंग डॉक्टर स्टार अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा Ayush Patel को 27 जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए “अवेयरनेस कैंपेन एक्सीलेंस अवॉर्ड” तथा Mrs. Mala Verma को सफल प्रबंधन एवं स्वास्थ्य शिविरों के समन्वय हेतु “एक्सीलेंस इन मैनेजमेंट अवॉर्ड” दिया गया। Sarvesh Kumar (DMLT) को 29 स्वास्थ्य शिविरों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं सेवा कार्यों के लिए “कम्युनिटी हेल्थ सर्विस अवॉर्ड” प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में Asha Ji को नर्सिंग सेवा एवं समर्पित सहयोग के लिए “नर्सिंग सपोर्ट अप्रिसिएशन अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। वहीं Kajal, Mohit, Akash एवं Kanchan को सेवा भावना एवं सहयोग के लिए मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान “धरती माँ के नाम एक पेड़” अभियान के अंतर्गत सभी अतिथियों एवं सदस्यों द्वारा लौंग के पौधे लगाए गए। फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार K.K. Shukla Ji को सामाजिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य अभियानों को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने हेतु “मीडिया सपोर्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड” प्रदान किया गया।
फाउंडेशन की अध्यक्ष माया पटेल ने बताया कि उनका फाउंडेशन पूरे भारत में “रोग मुक्त भारत अभियान 2037” के तहत कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद एवं गरीब लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर सभी प्रकार की जांच एवं दवाइयों का वितरण निःशुल्क किया जाता है। इसके साथ ही फाउंडेशन के माध्यम से कई राज्यों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है।
समारोह के अंत में संस्था की चेयरमैन माया देवी ने कहा कि फाउंडेशन समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम का समापन “सेवा ही सर्वोच्च धर्म है” के संदेश के साथ हुआ।

अन्य खबरे

बाराबंकी : बिजली गुल होने पर घर के बाहर सो रहा था परिवार, तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा — तीन मासूम समेत चार की मौत, पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही फतेहपुर के झांसा गांव में भोर का दर्दनाक हादसा, चीख-पुकार से दहला इलाका

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1005852
Total Visitors
error: Content is protected !!