Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में भैंस चोर गिरोह का भंडाफोड़..! गांवों में घूम-घूमकर करते थे रेकी, रात में पिकअप से भैंसें पार कर बेच देते थे शातिर !

स्वाट, सर्विलांस और हैदरगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 6 गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस समेत 59 हजार नकद बरामद

हैदरगढ़ बाराबंकी :-

 जनपद बाराबंकी में लगातार हो रही भैंस_चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना हैदरगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऐसे शातिर गिरोह का खुलासा हुआ है, जो गांवों में घूम-घूमकर पहले रेकी करता था और फिर देर रात पिकअप वाहन से भैंसें चोरी कर फरार हो जाता था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली पिकअप, 59 हजार रुपये नकद, तमंचा, कारतूस, चाकू, रस्सियां, त्रिपाल और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त एक संगठित गिरोह बनाकर आसपास के गांवों में घूमते थे। दिन में यह लोग पशुपालकों के घरों और रास्तों की जानकारी जुटाते थे, फिर रात होते ही सुनसान इलाकों को निशाना बनाते थे। चोरी की गई भैंसों को पिकअप में लोड कर ऊपर से त्रिपाल ढंक दिया जाता था ताकि किसी को शक न हो सके। इसके बाद जानवरों को दूसरे क्षेत्रों में बेच दिया जाता था।

पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि दिनांक 19/20 अप्रैल 2026 की रात थाना #हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम करौदी से 03 भैंस और 01 पड़िया चोरी की गई थी। इसके अलावा थाना लोनीकटरा क्षेत्र के ग्राम फिरोजाबाद से भी एक भैंस चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इन दोनों घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए पूरे गिरोह को दबोच लिया।

बरामद सामान ने खोली चोरी की पूरी कहानी

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद .315 बोर देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू, 59 हजार रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP 44 AT 6672, दो प्लास्टिक टॉर्च, दो मोटी रस्सियां, एक त्रिपाल तथा दो लकड़ी की फंटियां बरामद की हैं। पुलिस का मानना है कि यही सामान चोरी की वारदातों में इस्तेमाल किया जाता था।

ये हैं गिरफ्तार किए गए शातिर अभियुक्त

🔹 जंग बहादुर सिंह पुत्र रामधारी सिंह निवासी ग्राम हाजीपट्टी खांउपुर थाना धम्मौर जनपद सुल्तानपुर

🔹 राहुल नट पुत्र बनारसी निवासी बिबियापुर मजरे भेतमुआ थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी

🔹 फूल कुमार नट पुत्र छोटेलाल नट निवासी भाटी थाना धम्मौर जनपद सुल्तानपुर

🔹 बचई उर्फ नन्दन नट पुत्र पाले नट उर्फ रामपाल निवासी ग्राम लाल बहादुर सिंह का पुरवा मजरे गुमावां थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली

🔹 पप्पू नट पुत्र जमादार नट निवासी भाटी थाना धम्मौर जनपद सुल्तानपुर

🔹 तकदीर पुत्र पुत्तू उर्फ कौशल निवासी ग्राम लाल बहादुर सिंह का पुरवा मजरे गुमावां थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य जनपदों में हुई पशु चोरी की घटनाओं को लेकर भी जांच की जा रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1210619
Total Visitors
error: Content is protected !!