Naradsamvad

[post-views]

Defense Minister spoke Lucknow Metropolitan officials Call me Then Call back u | लखनऊ महानगर पदाधिकारियों से रक्षा मंत्री बोले: संगठन सबसे बड़ा, पद छोटा-बड़ा नहीं; फोन करिए, अगर मैं व्यस्त रहूंगा तब पलटकर कॉल करूंगा – Lucknow News


रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार शाम गोल्डन सेलिब्रेशन, महानगर में लखनऊ भाजपा महानगर के पदाधिकारी, जिला प्रतिनिधियों और मंडल अध्यक्षों से संवाद किया।

.

पारिवारिक और आत्मीय माहौल में आयोजित इस बैठक में रक्षा मंत्री ने सभी से व्यक्तिगत परिचय लिया और करीब एक घंटे तक विभिन्न विषयों पर खुलकर बातचीत की।

रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने जिला प्रतिनिधि, मण्डल अध्यक्षों एवं लखनऊ महानगर पदाधिकारियों के साथ संवाद किया।

रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने जिला प्रतिनिधि, मण्डल अध्यक्षों एवं लखनऊ महानगर पदाधिकारियों के साथ संवाद किया।

संगठन सबसे बड़ा, पद छोटा-बड़ा नहीं

राजनाथ सिंह ने कहा “कोई भी पद छोटा या बड़ा नहीं होता। संगठन की शक्ति यह है कि आप जैसे कार्यकर्ताओं के सहयोग से देश का रक्षा मंत्री भी आपके बीच बैठा है।”उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सेवा करें, यही परमात्मा की सच्ची सेवा है।

लखनऊ भाजपा महानगर के पदाधिकारी, जिला प्रतिनिधियों और मंडल अध्यक्षों के साथ रक्षा मंत्री ने फोटो खिंचवाया।

लखनऊ भाजपा महानगर के पदाधिकारी, जिला प्रतिनिधियों और मंडल अध्यक्षों के साथ रक्षा मंत्री ने फोटो खिंचवाया।

फोन करिए, मैं पलटकर बात करूंगा

राजनाथ सिंह ने भरोसा जताया कि दिल्ली में भी यदि कोई कार्यकर्ता उन्हें कॉल करता है, और वह व्यस्त होते हैं, तो बाद में खुद फोन कर वापस बात करते हैं।उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे जनता से संवाद और संपर्क बनाए रखें, विशेषकर दुख की घड़ी में “जरूर पहुंचें, भले ही सुख में न जा सकें।”

जनबलको बताया सबसे बड़ी ताकत

उन्होंने कहा कि “आपके पास कोई पद न भी हो, लेकिन यदि जनता का विश्वास है, तो आप सबसे ताकतवर हैं।”राजनाथ सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब वह पहली बार सांसद बने थे, उन्होंने वादा किया था कि लखनऊ में विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनेगा, और आज वह सपना हकीकत बन चुका है।

सक्रिय कार्यकर्ताओं को किया सम्मानि​​​​​​त

कार्यक्रम में सर्वाधिक सक्रिय सदस्य जोड़ने वाले मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। साथ ही रक्षा मंत्री ने निर्देश दिया कि जो सदस्य बनाए गए हैं, उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की जाए।

अंबेडकर जी को किया याद

राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर एक विशेष लेख लिखा, जो देश के 172 अखबारों में प्रकाशित हुआ।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि “बाबा साहब के विचारों को जानें और जीवन में उतारें।”



Source link

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1608704
Total Visitors
error: Content is protected !!