Skip to main content

Naradsamvad

A man who married two women is in custody | दो महिलाओं से शादी करने वाला युवक हिरासत में: विरोध करने पर की थी मारपीट, महिलाओं ने की शिकायत – Bareilly News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

बरेली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली के बहेड़ी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जसवंत नामक एक व्यक्ति ने दो महिलाओं से शादी कर उनकी जिंदगी को नर्क बना दिया।

पहली शादी शीला देवी से करीब 8 साल पहले कोर्ट में हुई थी। दोनों रुद्रपुर में रह रहे थे। कुछ समय बाद जसवंत अचानक अपने गांव लौट गया और दूसरी शादी कर ली। शीला ने जब इसका विरोध किया तो जसवंत और उसके परिवार वालों ने उस पर और उसकी बहन पर हमला कर दिया।

ALSO READ  राम बहादुर और दारा सिंह प्रजापति समाजवादी पार्टी में होंगे शामिल, लखनऊ में होगा बड़ा कार्यक्रम

दूसरा मामला सितारगंज की एक युवती का है। जसवंत ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब पीड़िता 19 अप्रैल को जसवंत के गांव पहुंची, तो उसके साथ बदसलूकी की गई। उसके बाल पकड़कर घसीटा गया, कपड़े फाड़े गए और तलवार से हमला किया गया।

ALSO READ  अग्निवीरों की पहली खेप होगी विदा, 31 दिसंबर तक सेना से बाहर जाएंगे 18,300 जवान

सूरज और अन्य आरोपियों ने एक पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें की। उन्होंने तमंचा और तलवार दिखाकर धमकाया और कोर्ट मैरिज के कागजात भी छीन लिए। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

ALSO READ  प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी: बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस से मांगी माफी

पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिलाएं न्याय की मांग कर रही हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहती हैं।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!