Skip to main content

Naradsamvad

Uproar over the death of a newborn in Hardoi | हरदोई में नवजात की मौत पर बवाल: डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, एसओ बोले- FIR थाने पर नहीं होती, CMO को तहरीर दो – Hardoi News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

फैजी खान | हरदोई16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
परिजनों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की, तो थानेदार ने कहा कि एफआईआर थाने पर नहीं होती है। सीएमओ को तहरीर दो जाकर। - Dainik Bhaskar

परिजनों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की, तो थानेदार ने कहा कि एफआईआर थाने पर नहीं होती है। सीएमओ को तहरीर दो जाकर।

हरदोई के कछौना क्षेत्र में स्थित स्वस्तिक हॉस्पिटल में एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। खुशबू अवस्थी को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने बिना पूरी जांच के ऑपरेशन कर दिया।

ALSO READ  मैसूरु दशहरा उत्सव के बाद हाथियों का वजन बढ़ा, 13 हाथी वापस लौटे अपने कैंप

ऑपरेशन के बाद नवजात की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

कछौना थाने के थाना अध्यक्ष छोटेलाल मौके पर पहुंचे। जब परिजनों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की, तो थानेदार ने कहा कि एफआईआर थाने पर नहीं होती है। सीएमओ को तहरीर दो जाकर। यह पूरी बातचीत कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ALSO READ  नार्को हवाला केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 1424 बैंक खाते फ्रीज कर 100 करोड़ रुपये जब्त

पीड़ित परिवार का आरोप है कि समय पर सही इलाज मिलता तो बच्चे की जान बच सकती थी। वे दोषी डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ALSO READ  महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बसपा प्रमुख मायावती ने देशवासियों को दी बधाई, साझा किया खास संदेश

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!