Skip to main content

Naradsamvad

Big event organized during fire service week | अग्निशमन सेवा सप्ताह में बड़ा आयोजन: इटावा में मैराथन और योग कार्यक्रम, फायर सेफ्टी का दिया प्रशिक्षण – Etawah News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

उवैस चौधरी | इटावा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इटावा में मैराथन और योग कार्यक्रम। - Dainik Bhaskar

इटावा में मैराथन और योग कार्यक्रम।

इटावा में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को शहर के ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैराथन दौड़ और योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहरवासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने न केवल दौड़ में हिस्सा लिया, बल्कि सामूहिक योगाभ्यास में भी भाग लेकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

ALSO READ  प्रोफेसर अशोक सेन बने भौतिकी में ऑस्कर क्लेन मेडल जीतने वाले पहले भारतीय

कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग द्वारा फायर सेफ्टी से संबंधित जानकारियाँ भी दी गईं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की स्थिति में किस प्रकार से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए। उपस्थित लोगों को आग से बचाव के उपाय, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

ALSO READ  वाराणसी में पीएम मोदी का भव्य रोडशो, गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन और IAF का एयर डिस्प्ले

देखें 6 तस्वीरें

इस कार्यक्रम की एक विशेष पहल के रूप में युवाओं को अग्नि सचेतक के रूप में जोड़ा गया है। इन युवाओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे भविष्य में अग्निकांड जैसी आपदाओं के समय में समाज के लिए सहायक सिद्ध हो सकें। आयोजन के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और अग्निशमन कर्मियों द्वारा रेस्क्यू डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा।

ALSO READ  टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच पहुंची शाहजहांपुर, गांव में युवक और मां से की पूछताछ

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!