Skip to main content

Naradsamvad

The body of a murdered youth was thrown on Yamuna Expressway | यमुना एक्सप्रेसवे पर हत्या कर फेंका युवक का शव: गर्दन पर रस्सी के निशान, हाथ पर मां और ओम का टैटू; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत – Mathura News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

Rakesh pachauri | मथुरा2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा के थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव नोएडा से आगरा की तरफ माइलस्टोन 113 के पास मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष है। युवक के शरीर पर कई निशान मिले हैं। गर्दन के चारों तरफ रस्सी के निशान हैं। दाहिने हाथ पर मां और ओम का टैटू है। बाएं हाथ की उंगलियों और छाती पर खरोंच के निशान हैं। नाक से खून निकला हुआ है। चेहरे पर मारपीट के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।

ALSO READ  वाराणसी MLC चुनाव: स्ट्रॉन्ग रूम के CCTV कैमरे 10 मिनट तक बंद रहने से मचा हंगामा

पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने सभी जरूरी सबूत एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने मथुरा के साथ-साथ आसपास के जनपदों के थानों को भी फोटो भेजा है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव को फेंके जाने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के तट पर 28 अक्टूबर को टकराएगा चक्रवात अर्नब, 125 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

थाना प्रभारी दया अजय कौशल ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर मिले युवक के शव के फोटो मथुरा जनपद के अन्य थानों में भेजे गए हैं इसके साथ ही आसपास के जनपदों में भी फोटो को भेजकर श्रद्धा के प्रयास किया जा रहे हैं इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से युवक की पहचान करने की अपील की गई है।

ALSO READ  देवरिया में गर्भवती महिला की हत्या का खुलासा, पति समेत परिवार ने सुपारी किलर से कराई थी हत्या

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!