Naradsamvad

[post-views]

Health fair on Rudauli MLA’s birthday | रुदौली विधायक के जन्मदिन पर स्वास्थ्य मेला: सीएम योगी और स्पीकर महाना ने दी बधाई, फ्री नेत्र जांच में उमड़ी भीड़ – Ayodhya News


अयोध्या57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या के रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। बाबू राम तीरथ यादव फाउंडेशन ट्रस्ट ने श्रीकृष्णा आर.टी.एस. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, नरौली में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया।

मेले में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच और दंत परीक्षण की सुविधा दी गई। दिव्य ज्योति आई हॉस्पिटल की टीम ने जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चश्मे वितरित किए। सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने अपनी जांच कराई।

विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रुदौली विधानसभा के लोगों के समर्थन से वे लगातार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और हाल ही में आयोजित मां कामाख्या धाम महोत्सव का उल्लेख किया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में आए लोगों ने विधायक को केक खिलाकर बधाइयां दी इसी के साथ ही विधायक ने भी गांड मारने लोगों को केक खिलाकर आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सक्रिय जीवन की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी शुभकामनाएं दीं। महाना ने कहा कि विधायक यादव अपने अनुभवों से समाज और देश को आगे बढ़ाने में योगदान करते रहें। इस मौके पर रविकांत तिवारी मोनू, शीतला प्रसाद शुक्ला, कमलेश यादव, आलोक यादव, विवेक मिश्रा समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नेता कार्यकर्ता अन्य लोग मौजूद रहे।



Source link

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1626639
Total Visitors
error: Content is protected !!