Naradsamvad

[post-views]

A speeding vehicle crushed a woman in Dharampur Bamba | धरमपुर बंबा में तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला: 60 वर्षीय महिला की मौके पर मौत, शव की शिनाख्त नहीं – Kanpur News


कानपुर50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घाटमपुर के धरमपुर बंबा के पास एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पतारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को पतारा सीएचसी ले गई। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला कई दिनों से इलाके में टहलती हुई देखी गई थी। महिला ने सफेद रंग की शर्ट और मटमैले रंग का पैंट पहन रखा था। महिला की उम्र लगभग 60 वर्ष आंकी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए प्रयासरत है।



Source link

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1629895
Total Visitors
error: Content is protected !!