Naradsamvad

[post-views]

एस. बी. पी. एम. स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय ने अनोखे अंदाज में  नारी शक्ति को दिया सम्मान

कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद न्यूज रामनगर

रामनगर बाराबंकी।8 मार्च को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं को विशेष सम्मान देने की कड़ी में एस बी पी एम स्कूल रामनगर द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें माताओं, बहनों, दादियों एवं नानियों के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम की शुरुआत रैंप वॉक के साथ हुई जिसमें माताओं एवं दादी ,नानी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, इसके बाद पुरानी परंपरा को याद करते हुए दादी एवं नानी द्वारा विशेष तौर पर क्ले के बर्तन बनाए गए एवं समस्त माताओं ने गजरे बनाए।कार्यक्रम में प्रधानाचार्या अलका शुक्ला ने बताया कि महिलाएं पूरे विश्व का आधार एवं सम्मान है उनके लिए हम सभी को आदर एवं प्रेम का भाव रखना चाहिए और उन्हें अबला या बेचारी नहीं बल्कि सर्वशक्तिशाली समझा जाना चाहिए। इसी कड़ी में प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी  ने कहा कि आज का भारत पुरुष प्रधान देश नहीं है, जिस देश की राष्ट्रपति एक महिला हो वो देश नारी प्रधान एवं नारीशक्ति से निहित माना जाना चाहिए।कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिये कोच दीपक गुप्ता द्वारा विशेष जूडो प्रस्तुति का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान कई माताओं ने विशेष प्रस्तुतियां देकर समस्त उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम का संचालन उपासना सिंह द्वारा किया गया,जिसमें विशेष तौर पर कीर्ति मिश्रा हेड ऑफ एकेडमिक्स एंड एडमिनिस्ट्रेशन, कोऑर्डिनेटर संगीता शुक्ला, इंचार्ज नेहा सिंह,चांदनी शर्मा एवं समस्त अध्यापकगण मौजूद रहें।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1628839
Total Visitors
error: Content is protected !!