Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
65 वर्षीय महंत भैरव प्रसाद तिवारी का गुरुवार दोपहर आकस्मिक निधन ! नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र सिंह जी का शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत ! कोटवा सड़क, सैदखानपुर, सनौली, काशीपुर, हथौंधा सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में बिजली संकट ! भुहेरा में ‘मेरा युवा भारत’ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस; ‘मातृ पितृ सदन’ के प्रबंधक व मेरा युवा भारत बाराबंकी की टीम ने किया बुजुर्गों का वंदन व सम्मान ।* आंधी-बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन ! ससुराल जाने से मना करने पर पति का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला !
[post-views]

पहलगाम आतंकी हमले की डोरेमोंस इंटरनेशनल स्कूल ने की कड़ी निंदा, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रिपोर्ट – रोचक अग्निहोत्री (शाहजहांपुर)

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले, जिसमें निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या की गई, की डोरेमोंस इंटरनेशनल स्कूल (डीआईएस) और वीआईपी परिवार ने कड़े शब्दों में निंदा की है। इस दुखद घटना के विरोध में स्कूल प्रांगण में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, शिक्षकों, कर्मचारियों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया।

Ad image

सभा के दौरान सभी ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उपस्थित लोगों ने इस नृशंस, निंदनीय और संतापजनक घटना के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। बच्चों ने “आतंकवाद बंद करो” के नारे लगाकर अपनी आवाज बुलंद की और समाज में शांति व सुरक्षा की अपील की।

वीआईपी ग्रुप के संरक्षक संजय अग्रवाल ने कहा, “धर्म किसी को हिंसा सिखाता नहीं। कुछ कट्टरपंथियों ने हिंसा को ही अपना धर्म बना लिया है। निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है।”

कार्यक्रम का संचालन उदय सिंह ने किया। इस अवसर पर अभिनभ गुप्ता, संजय अग्रवाल, दीपमाला रस्तोगी, अंशिका बॉथम, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित रहे। सभा का समापन राष्ट्रगान और दो मिनट के मौन धारण के साथ हुआ।

यह आयोजन न केवल आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक था, बल्कि शांति, सुरक्षा और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देने का भी संदेश देता है

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1508223
Total Visitors
error: Content is protected !!