Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

Jewellery and cash worth 10 lakh stolen from house in Mirzapur | मिर्जापुर में घर से 10 लाख के जेवर और नकदी: मालिक बहन के गृह प्रवेश में गया था, 3 घंटे में चोरों ने उड़ाए सामान – Mirzapur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

नितिन अवस्थी | मिर्जापुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मिर्जापुर में घर से 10 लाख के जेवर और नकदी। - Dainik Bhaskar

मिर्जापुर में घर से 10 लाख के जेवर और नकदी।

मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। सगरा गोसाई पुरवा में हुई इस चोरी में करीब 10 लाख रुपये के जेवर और 70 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई।

ALSO READ  एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, जीते रिकॉर्ड 114 पदक

घटना शनिवार की रात की है। गृह स्वामी हिमांशु कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ बहन के घर गृह प्रवेश समारोह में गए थे। वे रात 8 बजे घर से निकले और 11 बजे वापस लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था।

घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। बॉक्स में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब थी। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में और अगली सुबह मौके का निरीक्षण किया।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की।

ALSO READ  कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026: भारत की शानदार शुरुआत, पुरुष और महिला दोनों टीमों ने दर्ज की जीत

स्थानीय निवासी विभूति मिश्र के अनुसार, सगरा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। फोरलेन सड़क पर लगे लोहे के अधिकांश डिवाइडर भी चोर चुरा ले गए हैं। इस कारण क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिमांशु कुमार गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

ALSO READ  रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के कार्यकाल में एक साल की बढ़ोतरी, अब 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!