[ad_1]
मनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक होमगार्ड जवान की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। जेठवारा थाना क्षेत्र के बिकरा गांव में होमगार्ड शिवराम पटेल का शव खेत में मिला है।
घटना कल शाम की है, जब शिवराम पटेल बाघराय थाने में ड्यूटी के लिए निकले थे। उनका शव उनके घर से मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक खेत में मिला। हत्यारों ने ईंटों से कुचलकर उनकी हत्या कर दी।

परिजनों का आरोप है कि अज्ञात बदमाशों ने शिवराम की हत्या करने के बाद उनके शव को खेत में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
पुलिस अब आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि हत्यारों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।
[ad_2]
Source link































