Skip to main content

Naradsamvad

Smack smuggler arrested in Fatehganj West | फतेहगंज पश्चिमी में स्मैक तस्कर गिरफ्तार: 20 ग्राम स्मैक बरामद, पुलिस अन्य तस्करों की गिरफ्तारी में जुटी – Bareilly News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

| बरेली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने लोधी मोटर्स के सामने हाईवे पर दबिश दी।

पुलिस ने अजय सिंह को 20 ग्राम 120 मिलीग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा। अजय भिटौरा मोहल्ले का रहने वाला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत 2,41,440 रुपये आंकी गई है।

ALSO READ  उत्तर प्रदेश खाद्य विभाग के सचिव अनिल कुमार ने हरदोई के संडीला मंडी में धान खरीद केंद्र का किया निरीक्षण

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह स्मैक उस्मान और रफीक मलिक से खरीदी थी। दोनों मोहल्ला सराय के रहने वाले हैं। आरोपी स्मैक को फुटकर में बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था।

ALSO READ  अरुणाचल प्रदेश में सियांग मेगा डैम के विरोध में भड़की हिंसा, पुलिस स्टेशन और सरकारी दफ्तर फूंके

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी बलवीर सिंह, कांस्टेबल अक्षय कुमार और मोहम्मद इरशाद शामिल थे।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के तट पर 28 अक्टूबर को टकराएगा चक्रवात अर्नब, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

फतेहगंज पश्चिमी तस्करों का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां से तस्कर उत्तराखंड समेत देश के अन्य राज्यों में भी तस्करी करते हैं। हाल ही में उत्तराखंड पुलिस ने बिना सूचना के अगरास में छापेमारी की थी।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!