Skip to main content

Naradsamvad

The body of CHC superintendent was cremated | सीएचसी अधीक्षक के शव का हुआ अंतिम संस्कार: पिता-पुत्र ने दी मुखाग्नि; बाथरूम में मिला था शव, पीएम में हार्टअटैक से मौत की पुष्टि – Sultanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

असगर नकी | सुलतानपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर के बल्दीराय सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रमेश यादव का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। - Dainik Bhaskar

सुल्तानपुर के बल्दीराय सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रमेश यादव का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया।

सुल्तानपुर के बल्दीराय सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रमेश यादव का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। अम्बेडकर नगर जिले के टौंस नदी के लेढिया घाट पर उनके पिता रामपलट यादव और पुत्र ने मुखाग्नि दी। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हुए अंतिम संस्कार में सभी की आंखें नम थीं।

ALSO READ  बाराबंकी डीएम की अपील: जनगणना 2027 के लिए खुद भरें अपनी जानकारी, जानें पूरा प्रोसेस

दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक पाया गया। आगे की जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। घटना सोमवार की है, जब प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के कैंप के लिए स्टाफ ने डॉ. यादव को कॉल किया। उन्होंने आने की बात कही, लेकिन नहीं पहुंचे।

स्टाफ के बार-बार फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। जब वे रूम पर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जब बाथरूम की जांच की, तो डॉ. यादव वहां मृत अवस्था में मिले।

ALSO READ  दिल्ली में प्रदूषण मापने वाली नई लैब शुरू, डेटा के मुताबिक 25 प्रतिशत PM2.5 के लिए वाहन जिम्मेदार

घटना की सूचना पर एसडीएम बल्दीराय गामिनी सिंगला और सीएमओ डॉ. ओपी चौधरी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर का परिवार लखनऊ में रहता है।

ALSO READ  जालौन में फर्जी PhonePe पेमेंट से दुकानदारों को ठगने वाला युवक पकड़ा गया

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!