Skip to main content

Naradsamvad

4 arrested for looting cold drink warehouse | कोल्ड्रिंग गोदाम में लूट करने वाले 4 गिरफ्तार: अलीगढ़ में चाकू और तमंचा दिखाकर दिन दहाड़े की थी लूट, नाबालिग आरोपी भी था घटना में शामिल – Aligarh News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

पुलिस ने लूट करने वाले चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के नई बस्ती इलाके में 15 मार्च को दिन दहाड़े कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में लूट करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने दिन दहाड़े गोदाम में घुसकर बुजुर्ग संचालक को तमंचा और चाकू दिखाकर धमकाया था और नकदी

.

घटना के बाद पीड़ित के बेटे ने बन्नादेवी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। लूट की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को नुमाइश मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूट के रुपए भी बरामद किए गए हैं।

ALSO READ  शाहजहांपुर में PET 2026 की पहली शिफ्ट की परीक्षा संपन्न, 68.88 प्रतिशत उम्मीदवार हुए शामिल

हाथ में तमंचा चाकू लेकर घुसे थे आरोपी

नई बस्ती में कोल्ड ड्रिंक का गोदाम चलाने वाले सन्नी नारायण ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि 15 मार्च की दोपहर को वह अपने घर पर खाना खाने के लिए गए थे। जब वह घर गए तो गोदाम में उनके पिता बैठे हुए थे। वह दुकान के कर्मचारियों के साथ बात कर रहे थे।

तभी दो बदमाश मुंह में कपड़ा बांधकर गोदाम के अंदर आए और उन्होंने तमंचा और चाकू उनके पिता के ऊपर तान दिया। इसके बाद आरोपियों ने गल्ले में रखे रुपए निकाल लिए और वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया था कि गल्ले में लगभग एक लाख रुपए थे, जो आरोपी अपने साथ लूटकर ले गए थे।

ALSO READ  मध्य प्रदेश की नर्मदा नदी के किनारे मिले सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड, कांग्रेस ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

बन्नादेवी व क्रिमिनल इंटेलीजेंस ने दबोचा

घटना के बाद दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए काम कर रही थी। इसमें बन्नादेवी पुलिस के साथ ही क्रिमिनल इंटेलीजेंस की टीम जुटी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने सागर पुत्र सुनील निवासी कावेरी वाटिका थाना क्वार्सी, जार्डन उर्फ फहीम खान पुत्र पप्पन निवासी नई बस्ती थाना बन्नादेवी, प्रियांशु गुप्ता पुत्र दीपक कुमार निवासी कावेरी वाटिका और एक नाबालिग अपराधी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से लूटे गए 15200 रुपए, तमंचा, अवैध कारतूस, घटना में इस्तेमाल चाकू और अन्य चीजें बरामद हुई हैं। चारों ने मिलकर लूट की घटना की थी, जिसमें दो आरोपी गोदाम के अंदर गए थे और दो आरोपी बाहर इंतजार कर रहे थे। सभी आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से आधा दर्जन मुकदमें रजिस्टर्ड हैं।

ALSO READ  जौनपुर में सरकारी पैसों के गबन के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, गौशाला और मनरेगा फंड में गड़बड़ी

थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों न पूछताछ में घटना कबूल की है, जिसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!