Skip to main content

Naradsamvad

Brother and sister from Baghpat created history | बागपत के भाई-बहन ने रचा इतिहास: प्रतिभा GST इंस्पेक्टर और सावन टैक्स असिस्टेंट बने, परिवाद में खुशी का माहौल – Baghpat News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

आशीष| बागपत4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बागपत की प्रतिभा GST इंस्पेक्टर और सावन टैक्स असिस्टेंट बने। - Dainik Bhaskar

बागपत की प्रतिभा GST इंस्पेक्टर और सावन टैक्स असिस्टेंट बने।

बागपत जनपद के छपरौली क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव में एक भाई-बहन ने एसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने गांव का नाम रोशन किया है। प्रतिभा को जीएसटी इंस्पेक्टर और सावन कुमार को टैक्स असिस्टेंट के पद पर चयनित किया गया है।

ALSO READ  लखनऊ में अवैध चैंबरों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, वकीलों ने सड़क पर लेटकर किया जोरदार प्रदर्शन

प्रतिभा और सावन के पिता मुकेश कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय सरोरा में प्रधानाचार्य हैं। प्रतिभा वर्तमान में मुजफ्फरनगर के पीएनबी बैंक में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 2023 की सीजीएल परीक्षा में छोटी पोस्ट मिलने पर जॉइन नहीं किया था। दूसरे प्रयास में उन्हें जीएसटी इंस्पेक्टर पद मिला है।

ALSO READ  तमिलनाडु में हनीट्रैप के जरिए जासूसी का आरोप, भारतीय सेना का रिटायर्ड कैप्टन गिरफ्तार

सावन कुमार पहले प्रयास में अहमदाबाद, गुजरात में पोस्टल असिस्टेंट बने थे। दूसरे प्रयास में उनका चयन आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट के पद पर हुआ है। दोनों भाई-बहन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के तट पर 28 अक्टूबर की सुबह टकराएगा चक्रवात अर्नब, भारी बारिश और अलर्ट जारी

भाई-बहन की इस उपलब्धि पर उनकी मां गीता रानी, चाचा नीरज, कृष्णपाल, पुष्पेंद्र, अनुज सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। गांव वालों का बधाई देने के लिए उनके घर पर तांता लगा हुआ है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!