Skip to main content

Naradsamvad

Masked miscreants fired bullets in Muzaffarnagar | मुजफ्फरनगर में नकाबपोश बदमाशों ने बरसाई गोलियां: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की – Muzaffarnagar News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
4 Min Read

[ad_1]

Ad image

वरुण शर्मा | मुजफ्फरनगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने किसान रणधीर नागर के घर पर गोलियां बरसाईं। - Dainik Bhaskar

बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने किसान रणधीर नागर के घर पर गोलियां बरसाईं।

मुजफ्फरनगर में खतौली के भूड क्षेत्र के आर्यपुरी इलाके में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने किसान रणधीर नागर के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

मकान की दीवारों पर गोलियों के निशान इस हमले की भयावहता को बयां कर रहे हैं। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन हमलावरों का मकसद अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पीड़ित के जमीनी विवाद को भी इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

रात के सन्नाटे में गूंजीं गोलियां

ALSO READ  उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

खतौली के आर्यपुरी भूड़ निवासी रणधीर नागर पुत्र धनीराम नागर सोमवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनके घर को निशाना बनाया। गाली-गलौज करते हुए हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की और दरवाजे पर लातें मारीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से सोया हुआ इलाका जाग उठा। आसपास के लोग घरों से बाहर निकले, लेकिन तब तक बदमाश बाइक पर सवार होकर अंधेरे में गायब हो चुके थे।

सीसीटीवी ने खोला राज, मची अफरातफरी

घटना के बाद रणधीर के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के भाई के घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीनों हमलावरों ने चेहरों पर कपड़ा बांध रखा था और हाथों में शस्त्र लिए हुए थे। गोलियां चलाने के बाद वो तेजी से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल पर तीन हमलावर दिखे, लेकिन भागते वक्त बाइक पर सिर्फ दो ही नजर आए। तीसरे हमलावर के भागने का रास्ता अभी रहस्य बना हुआ है।

रणधीर नागर ने बताया कि हमलावरों का मकसद उन्हें डराना था। उनका कुछ लोगों के साथ जमीनी विवाद भी चल रहा है, जिसे वो इस हमले से जोड़कर देख रहे हैं। रणधीर का एक भाई पुलिस विभाग में कार्यरत है, जिसके चलते इस घटना ने और भी सुर्खियां बटोरीं। पुलिस ने मोहद्दीनपुर रोड की ओर से आए हमलावरों के रास्ते का पता लगाया है और उनकी तलाश में जुट गई है।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में खुला हेल्थवे फिटनेस जिम, आधुनिक मशीनों से सेहत बनाना हुआ आसान

पुलिस का एक्शन, जांच जारी

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि रणधीर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह हमला जमीनी विवाद का नतीजा है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है।

ALSO READ  जौनपुर में सरकारी पैसों के गबन के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, गौशाला और मनरेगा फंड में गड़बड़ी

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!