संभल11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कैलादेवी (फाइल फोटो)
संभल के थाना धनारी क्षेत्र में एक घटना सामने आई है। 27 वर्षीय महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना उस समय हुई जब उनके पति धर्मपाल बच्चों के लिए दवाई लेने कस्बा धनारी गए थे।
जब पति घर लौटे तो उन्होंने पत्नी को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका पाया। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। मृतका के पीछे दो बेटे और एक बेटी हैं।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतका थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव तारंगपुर की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के पिता हरपाल सिंह ने पुलिस से दहेज उत्पीड़न में हत्या की शिकायत की है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इंस्पेक्टर बाबूराम गौतम के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।