Skip to main content

Naradsamvad

Holi Milan Samaroh was celebrated with great pomp in Itwa | इटवा में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह: पूर्व मंत्री समेत सैकड़ों लोगों ने एक-दूसरे को लगाए रंग, गूंजे होली गीत – Siddharthnagar News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

इंतेजार हैदर | सिद्धार्थनगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इटवा में धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया। - Dainik Bhaskar

इटवा में धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया।

सिद्धार्थनगर जिले के नगर पंचायत इटवा में हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जेकेजे लाज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

ALSO READ  लखनऊ में अवैध चैंबरों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, वकीलों ने सड़क पर लेटकर किया जोरदार प्रदर्शन

कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल लगाया। व्यापारी और स्थानीय नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। होली गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. द्विवेदी ने कहा कि होली प्यार और उमंग का त्योहार है। यह आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुट रहने का संदेश देता है। उन्होंने भाजपा की जनहित योजनाओं की भी चर्चा की।

सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ  लखनऊ के विभुति खंड थाने में BJP पार्षदों का प्रदर्शन, इंस्पेक्टर के खिलाफ लगाए नारे

हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला महामंत्री संजय मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार के आने से हमारी संस्कृति को मजबूती मिली है। उन्होंने बताया कि संगठन हर वर्ष ऐसा आयोजन करता है।

ALSO READ  बहराइच में पूजा के दौरान आग लगने से महिला की मौत, पिता ने लगाया पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप

कार्यक्रम में राम जानकी गुरुकुलम के संस्थापक बृजेश महाराज, व्यापार मंडल के महामंत्री अनिल जायसवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और सुख-समृद्धि की कामना की।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!