Naradsamvad

[post-views]

हृदय गति रुक जाने से समाजसेवी राजकुमार सिंह का किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में निधन

रामनगर बाराबंकी। ग्राम पंचायत देवसानी निवासी समाजसेवी राजकुमार सिंह उर्फ कक्कू पुत्र स्वर्गीय राम नारायण सिंह उम्र 69 वर्ष की आयु में ही हृदय गति रुक जाने से किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लारी लखनऊ में उन्होंने अंतिम सांस ली।उनकी मौत की सूचना पर लोधेश्वर महादेवा नाथ कुटी के राज रियासत संत रामनाथ जी महाराज ने गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने बताया राजकुमार सिंह मेरा भक्त था।और वह दिल से बहुत ही अच्छे व्यक्ति थे।वह हमेशा साधु संतो गरीबों की सेवा किया करते थे।उनका असमय निधन होने पर पूरे रामनगर महादेवा देवसानी के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं कि उनको स्वर्ग की प्राप्ति हो।राजकुमार की मौत की सूचना मिलते ही उनके घर पर जाने वालों का तांता लग गया। हजारों लोगों ने उनके घर अंतिम संस्कार में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1617802
Total Visitors
error: Content is protected !!