Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
Kashmir Tourist Attack; Srinagar Hotel Security | Pahalgam Tourism | कश्मीरी बोले- टूरिस्ट नहीं लौटे तो बर्बाद हो जाएंगे: टेरर अटैक के बाद घाटी खाली-बुकिंग्स कैंसिल; लौट रहे पर्यटक, आगे क्या होगा Chaos over MRP of cold drinks in Lucknow | लखनऊ में कोल्ड ड्रिंक की MRP पर बवाल: छात्रों ने दुकानदार को पीटा, चेन और 3 हजार रुपए लूटे; हालत गंभीर – Lucknow News Ramban Landslide Tragedy; Jammu Srinagar Highway Situation Omar Abdullah Nitin Gadkari | क्या हाईवे की वजह से रामबन में तबाही: लोग बोले- ऐसा मंजर पहले नहीं देखा, पांच साल पहले जहां खतरा बताया, वहीं हादसा Mohammad Tahir of Bahraich is the district topper in 12th board | 12वीं बोर्ड, बहराइच के मोहम्मद ताहिर जिला टाॅपर: 500 में से 470 अंक मिला, रिशिता पांडेय को दूसरा स्थान – Bahraich News Kashmir Pahalgam Terror Attack; Tourist Guide Adil Haider | Pakistan | ‘ये मेरी हिंदू बहन है’, आतंकियों ने 3 गोलियां मारीं: कौन है पहलगाम हमले में मरने वाला इकलौता मुस्लिम आदिल, फैमिली बोली- हमें फख्र Anjali Yadav topped the 10th board exams | 10वीं बोर्ड, अंजली यादव ने किया टॉप: सेना से रिटायर्ड पिता की बेटी, IAS बनने का सपना – Firozabad News
[post-views]

जिला अधिकारी ने विश्व कल्याण द्वार पर लाल फीता काटकर महादेवा महोत्सव का किया शुभारंभ

रिपोर्ट/वाइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल / अंजनी अवस्थी नारद संवाद न्यूज
महादेवा बाराबंकी।उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा के विश्व कल्याण द्वार पर सोमवार को ग्यारह बजे बैंड बाजे की धुन पर जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार विधि विधान से पूजन अर्चन कर लाल फीता काटकर अगहनी महादेवा महोत्सव 2023 का भव्य शुभारंभ किया।हाथ में कलश लेकर महादेवा महोत्सव का सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुवे डीएम लोधेश्वर महादेव गर्भ गृह जाकर शिवलिंग का विधि विधान से पूजन अर्चन कर जलाभिषेक किया।
उसके उपरांत जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह महादेवा महोत्सव के पंडाल में पहुंचे वहा उनका भव्य स्वागत एस डी एम नागेंद्र पांडे महादेवा मेला सचिव ने बुके भेंट कर किया।महादेवा महोत्सव के मंच पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास की चाबी जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को दी तो लाभार्थियों ने केंद्र की मोदी प्रदेश की योगी सरकार की भूरि भूरि सराहना की।उसके उपरांत जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने आंगनवाड़ी केंद्र के एक बच्चे को अन्नप्राशन भी कराया। जिला अधिकारी के साथ में एमएलसी अंगद सिंह,निवर्तमान विधायक शरद कुमार अवस्थी ,ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष शेखर हरायण, महादेवा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार सीमा भारती, खंड विकास अधिकारी सूरतगंज प्रीति वर्मा, ज्वाइंट बी डी ओ नंद कुमार पांडे, सी ओ हर्षित चौहान, कोतवाल रत्नेश पांडे सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी महादेवा महोत्सव में लगाए गए विभिन्न स्टालों के उत्पादों का अवलोकन किया।
लोधेश्वर महादेवा के सांस्कृतिक मंच पर विद्यालयों के बच्चों के द्वारा डॉ आलोक शुक्ला के कुशल संचालन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सर्वप्रथम प्रशांत बाल विद्या मंदिर की छात्रा शगुन गुप्ता मुस्कान अनुष्का श्रद्धा निधि सौम्या अवस्थी निशि सोनी गीतांजलि आयुषी ने मां सरस्वती की वंदना हे शारदे मां हे शारदे मां अज्ञानता से मुझे तार दे मां प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर प्रधानाचार्य कमलेश सिंह की देखरेख में छात्रा रानी नेहा मानसी पलक गरिमा ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का मन मोह लिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गणेशपुर की छात्रा अंशिका, पल्लवी, बेबी मनीषा ने हर मैदान फतेह , धरती कहे पुकार के गीत पर सांस्कृतिक नृत्य किया।कांती महाविद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाह वाही बटोरी। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सूरतगंज के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया, इसके बाद छात्रा मुन्नी सैनी आरती वर्मा सोनम आशा मोनू ने लोकनृत्य प्रस्तुति दी। वही के.जी.बी.वी. विद्यालय रामनगर के बच्चो ने धरती करे पुकार नृत्य नाटिका पर सामूहिक रूप से लोकनृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्रा रेशमा अंशिका किरन आदि ने कर हर मैदान फतेह महिला शक्ति विषय पर सामूहिक नृत्य दिखाया। छात्रा अंजलि अंजू ने लड़की हो तुम जाने दो मोटिवेशन गीत गाकर खूब तालियां बटोरी। इसके बाद छात्रा मनीषा ने आयो रे आयो रे मेरा ढोलना गीत पर यह कल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बी.आर.जी पब्लिक इंटर कॉलेज बरैया सूरतगंज की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। राजकीय इंटर कॉलेज सूरतगंज छात्रा संध्या वर्मा अपना मौर्य ने दो नैना घनश्याम के गीत पर सांस्कृतिक नृत्य किया।इसी विद्यालय की पायल मिश्रा अनामिका मिश्रा ने राधा रानी कहो तो जान दे दूं गीत पर नृत्य कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। सपना मौर्या ने तिरंगा ऊंचा रहेगा देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। जय मां सरस्वती मोंटेसरी स्कूल माधव जलालपुर के विद्यार्थियों ने मेरे प्यारे वतन तुमको सत सत नमन देश भक्ति गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।
जिलाधिकारी ने स्टालों पर की खरीददारी:
जिलाधिकारी ने महादेवा महोत्सव में लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया।एक जनपद एक उत्पाद हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग अफसाना टेक्सटाइल ओ. डी. पी. हस्तशिल्प उत्पाद का अवलोकन कर एक सुंदर तस्वीर और एक बैग खरीदा।महादेवा महोत्सव में कुल 20 स्टाल खरीददारी के लिए पंक्ति में लगाए गए हैं।

राजनीतिक मंच बन गया महादेवा महोत्सव का मंच: महोत्सव मंच से अंगद सिंह ने आगामी चुनाव में भाजपा को जिताने की लोगों से की अपील लोधेश्वर महादेवा के मेला मैदान में आयोजित महादेवा महोत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य बाराबंकी जनपद से सत्ताधारी दल भाजपा से विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय अंगद सिंह उपस्थित जन समुदाय में सरकार की नीतियों का बखान कर रहे थे। बखान करते-करते अपने लंबे भाषण के दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में उपस्थित जन समुदाय से 2024 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील कर डाली। इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से मोदी सरकार बनाने की भी लोगों से अपील की ।मंच पर उपस्थित जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार ,अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ,उप जिलाधिकारी नागेंद्र कुमार पांडे सहित तमाम आला अधिकारी महोत्सव के मंच पर एमएलसी की इस अपील पर आवक रह गए। महोत्सव स्थल पर उपस्थित प्रबुद्ध जनों में अंगद सिंह की अपील से तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो हो गया। कई प्रबुद्ध जनों ने यहां तक कहा कि यह लोधेश्वर का सांस्कृतिक कार्यक्रम है जो सरकार द्वारा महोत्सव कराया जाता है ,ऐसे अवसरों पर राजनीतिक दलों को अपनी राजनीतिक रोटी नहीं सेंकनी चाहिए।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1649175
Total Visitors
error: Content is protected !!