Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
बाबा पारस नाथ इंटरनेशनल एकेडमी के चार छात्रों ने ओलंपियाड में नाम किया रोशन An illegal colony was being developed behind the Swarved temple | स्वर्वेद मंदिर के पीछे डेवलप हो रही थी अवैध कालोनी: बुलडोजर से VDA ने गिराई 60 बिस्वा में हुई बाउंड्री – Varanasi News UAE Shahzadi Khan Case; Father Shabbir Khan | Abu Dhabi Child Murder | शहजादी की आंखों पर पट्टी बांधी, दिल पर मारी गोली: पिता बोले- न्यूड वीडियो बनाकर बेटी से जबरदस्ती जुर्म कबूलवाया, CBI जांच हो Neighbors took over the widow’s house | पड़ोसियों ने विधवा का मकान हथियाया: महोबा में जबरन डाला दूसरा ताला, 7 महीने से न्याय के लिए भटक रही बुजुर्ग – Mahoba News Varanasi Masan Holi Story; Aghori Baba | Manikarnika Ghat | काशी में जलती चिता की राख से होली: गले में नरमुंड, जिंदा सांप मुंह में दबाकर नृत्य; एक चुटकी भस्म के लिए घंटों इंतजार The body of CHC superintendent was cremated | सीएचसी अधीक्षक के शव का हुआ अंतिम संस्कार: पिता-पुत्र ने दी मुखाग्नि; बाथरूम में मिला था शव, पीएम में हार्टअटैक से मौत की पुष्टि – Sultanpur News
[post-views]

अठ्ठारवां नव दुर्गा जागरण समिति के द्वारा रखी गई मूर्ति हो रहा जागरण

प्रसिद्ध देवी स्थान बुढ़िया माता मंदिर गर्री में देवी के नौ स्वरूपों साथ सजा भव्य दरबार
कृष्ण कुमार शुक्ल
रामनगर बाराबंकी।शारदीय नवरात्र में चारों तरफ  दुर्गा माता की पूंजा पाठ कर जयकारों के साथ हर्षोल्लास से नवरात्र पर्व मनाया जा रहा है। दुर्गा पूजा महोत्सव पंडालों में भक्तिमय माहौल के साथ कार्यक्रम जगह जगह किए जा रहे हैं। कहीं पर श्रीमद् भागवत कथा चल रही है तो कहीं पर रात्रि में जगराते कलाकारों के द्वारा किए जा रहे हैं।अनेकों अनेक विविधि कार्यक्रम दुर्गा पूजा पंडालों में कराए जा रहे हैं।जो भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर दुर्गा पूजा पांडालो में पहुंचने को विवश कर रहे है। विकास खंड रामनगर की ग्राम सभा लोधौरा के महादेवा में 18वा नव दुर्गा जागरण समिति के अध्यक्ष आयोजक अनिरुद्ध चौरसिया भरत श्री श्री 1008 पूज्य शमशान उपाशक कामख्या उपाशक बाबा रामनाथ जी महाराज साध्वी माया देवी संरक्षक महंत बी. पी.दास मुख्य पुजारी लोधेश्वर महादेवा पंडित बीरेंद्र कुमार शास्त्री के सानिध्य में स्वर्गीय दुष्यंत चौरसिया के पुत्र भरत ने दुर्गा माता जी की मूर्ति रामेश्वर पंचकुटी मैदान में विगत सत्रह वर्षो से रखी जाती रही है। और अबकी बार 18 नवदुर्गा जागरण समिति के द्वारा जागरण कर भजन कीर्तन किया जा रहा है।वही गर्री में स्थिति प्राचीन बुढ़िया माता मंदिर गर्री बहुत ही प्राचीन प्रसिद्ध देवी स्थान है जहां पर प्रत्येक नवरात्रों में हजारों की संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु पहुंचकर माता की पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना का आशीर्वाद लेते हैं बुढ़िया माता सभी की मनोकामना पूरी करती है। वहीं पर ग्राम  गर्री के नवयुवक दुर्गा महोत्सव समिति की टोली नवाँ विशाल मां भगवती जागरण महोत्सव का आयोजन कर रही है।बुढ़िया माता मंदिर पर नवदुर्गा के नव स्वरूपों की स्थापना कर कार्यक्रम को अनुपम भव्य एवम दिव्य बनाया गया है। महोत्सव के पंडाल को पहाड़ों वाला स्वरूप दिया गया है।प्रत्येक दिन नए-नए कार्यक्रम दुर्गा महोत्सव पंडाल में किए जाते हैं। कल की रात्रि में  राम जी तूफानी एवम लक्ष्मण गोगा लखनऊ के द्वारा अपनी जादूगरी की कला से दर्शकों का मनोरंजन किया गया।आयोजन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा बताया गया 22 तारीख को रात्रि 8:00 बजे से जय माता दी जागरण परिवार बाराबंकी एवं गौरव महादेवन झांकी ग्रुप करनाल के द्वारा माता रानी का भव्य एवं दिव्य जागराता किया जाएगा।23 तारीख को कन्या भोज के साथ विशाल भंडारा किया जाएगा। और 24 तारीख को 1:00 बजे से माता रानी की भव्य शोभायात्रा विसर्जन यात्रा  गाजे बाजे के साथ  पुरैना घाट के लिए प्रस्थान करेगी। वही अमोली कला में दुर्गा जागरण समिति के द्वारा भव्य 21 तारीख को  विराट कवि सम्मेलन आयोजन का किया जाएगा। नगर पंचायत रामनगर में कई जगह मूर्तियां रखी गई प्रतिदिन मां की पूजा अर्चना कर जागरण की जा रही है। महादेवा के लोधौरा में तीन जगह पर माता की मूर्ति पंडाल सजा कर रखी गई है प्रतिदिन पूजा की जा रही है। तहसील रामनगर के रानीगंज में बहुत बड़ा दरबार सजाकर माता को पर्वत पर बिठाकर भव्य जागरण प्रतिदिन की जा रही है यह दृश्य देखने जिले से हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं छोटे-छोटे कई गांवों में भी माता का पंडाल सजाकर मूर्तियां रखी गई है।मीतपुर केसियापुर लहडरा दुर्गापुर गजा पुरवा त्रिलोकपुर रानीबाजार कटियारा सहित तमाम जगहों पर मां की मूर्तियां रखकर पूजा अर्चना की जा रही है।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1433153
Total Visitors
error: Content is protected !!