Naradsamvad

[post-views]

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने लोधेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

 

           वाइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल
रामनगर/बाराबंकी: शिव के पवित्र दिन श्रावन माह के तीसरे दिन उत्तर भारत के महाभारत कालीन शिवलिंग महादेवा के श्री लोधेश्वर धाम मंदिर में गुरुवार की शाम को बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने लोधेश्वर शिवलिंग का जलाभिषेक कर बेलपत्र धतूरा पुष्प इत्यादि सामग्री से पूजन कर शिवलिंग पर माथा टेक कर मनोवांछित फल की कामना की। एस पी ने शालीनता पूर्वक आम इंसान की तरह बिना खाकी वर्दी में भगवान भोलेनाथ लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। एसपी के साथ में तमाम आम लोग भी दर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई किसी प्रकार का कोई रोक टोक नहीं किया गया।और एस पी ने आम आदमी की तरह भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।बता एस पी दिनेश कुमार सिंह ने जब से बाराबंकी संभाला है तब से क्राइम कुछ हद तक कम हुआ है।और उनकी सक्रियता से बाराबंकी में मुख्यमंत्री पोर्टल ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण भी किया गया है।और इसीलिए पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र भी मिल चुका है।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1612690
Total Visitors
error: Content is protected !!