वाइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल
रामनगर बाराबंकी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पर सी एच सी अधीक्षक हेमंत गुप्ता की देखरेख में एल. एस.सी. एस. आपरेशन के द्वारा दो महिलाओं का प्रसव कराया गया। प्रथम ऑपरेशन उमा बाजपेई पत्नी चंद्र केश निवासी अमोली कला,द्वितीय आपरेशन पूर्णिमा पत्नी योगेश प्रताप सिंह निवासी थाल कला रामनगर बाराबंकी का सफ़ल ऑपरेशन किया गया।दोनो महिलाओं के बच्चे स्वस्थ है। दोनो आपरेशन डॉ नासिर कमाल (सर्जन) व डॉ आलोक कुमार सिंह निश्चेतक द्वारा किया गया। इस आपरेशन को सफल बनाने में सहयोगी विजय राव गौतम, नीलम,गीता कनौजिया एस एन रही।