Thursday, March 28, 2024
HomeLatest Newsराष्ट्रीय सेवा योजना के दूसरे दिन स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया...

राष्ट्रीय सेवा योजना के दूसरे दिन स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

 

 

 

     

       वाइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद

रामनगर बाराबंकी:रामनगर पीजी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की दो इकाइयों के छात्रों के विशेष शिविर के द्वितीय दिन ग्राम सिरकौली में श्री राम दरबार मंदिर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह व डॉ राम कुमार सिंह के निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। शिविर के विद्यार्थियों द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता से मानव के जीवन में होने वाले लाभदायक गुण बताएं गए। ग्रामीणों को निरोग रहने के लिए आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त शिक्षक विवेक मिश्र की उपस्थिति में बौद्धिक गोष्टी आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा शिक्षा मानव के जीवन के लिए बहुत जरूरी है। शिक्षा मे नई प्रवृत्तियों का प्रयोग करके प्रायोगिक रूप से शिविर के छात्र छात्राओं को टिप्स बताएं। ज्ञात हो कि श्री मिश्र उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा में पुरस्कृत एवं सम्मानित किए जा चुके हैं। आगे विवेक ने कहा कि परिश्रम करके पढ़ें परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। शिविर समाप्ति के बाद अपने घर जाएं तो घर के आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें जिससे बीमारियों से बचा जा सके। दूध के फटने से वही लोग दु:खी होते हैं जिन्हें छेना या पनीर बनाना नहीं आता। इसके अलावा यातायात के नियमों को पालन करने के लिए भी प्रेरणा दी। बौद्धिक गोष्ठी से प्रभावित होकर आयुषी सिंह के द्वारा प्राथमिक विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों को पढ़ा कर शिक्षा जागरूकता अभियान को प्रारंभ किया गया। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय तिवारी, अरविंद यादव, आलोक राय,उच्च एवं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक विवेक मिश्र विजय प्रकाश वर्मा, अनुचर योगेश मिश्रा, रसोईया सत्रोहन लाल, शांति देवी शिविर के विद्यार्थी शिवेश शुक्ल, गोपाल त्रिपाठी, रितु पांडे, वैशाली, अनन्या, तान्या तनु पांडे अंबर त्रिवेदी, दिलीप सिंह, साक्षी पांडे, आरती तिवारी,अंकित, शुभम यादव, संचित यादव, तनिष्क गुप्ता , प्रिया सिंह, दिव्या भारती, निर्मला, श्वेता गुप्ता, जया सोनी, रुचि शुक्ला, रोशनी सिंह,ममता, प्रगति, भानु प्रताप सिंह, हर्ष सिंह,उदय राज यादव, राजेश यादव सहित शिविर के अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े