Thursday, April 18, 2024
HomeLatest Newsडीएम एसपी ने शिवरात्रि के एक दिन पहले महादेवा मेला परिसर क्षेत्र...

डीएम एसपी ने शिवरात्रि के एक दिन पहले महादेवा मेला परिसर क्षेत्र का लिया जायजा

 

उत्तरी एडिशनल एसपी आशुतोष मिश्र ने महादेवा चौकी का निरीक्षण कर दिए पुलिस कर्मियों को शख्त निर्देश

                              वाइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल

रामनगर बाराबंकी। शनिवार को लोधेश्वर महादेवा मेला में जिला अधिकारी अविनाश कुमार के साथ में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने करीब 12:30 बजे रामनगर एस डीएम तान्या के साथ लोधेश्वर पहुंचकर महादेवा मेला का निरीक्षण किया। फाल्गुनी मेला महादेवा का स्थलीय निरीक्षण कर डीएम ने सभी राजस्व कर्मी पुलिसकर्मियों को मेला में शांति व्यवस्था बनाए रखने का शख्त निर्देश दिया। महादेवा मेला की सुरक्षा व्यवस्था देखकर डीएम एसपी जिला के लिए वापस रवाना हुए। बता दे महाशिवरात्रि का सिर्फ अब 1 दिन बचा है कांवरियों का जत्था लगातार महादेवा मेला आ रहा है महाशिवरात्रि के दिन भारी संख्या में शिव भक्तों की पहुंचने की संभावना है जिसके मद्देनजर बाराबंकी पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन सख्त है किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो कांवरियों के साथ इसलिए महादेवा मेला में बहुत ही सख्त चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की गई है। मेला में 12 सीसीटीवी कैमरा का प्रयोग किया गया है।एडिशनल एस पी आशुतोष मिश्र महादेवा मेले पर अपनी निगरानी बनाए हुवे है।सभी पुलिस कर्मियों को शख्त हिदायत दे रहे है उत्तरी एडिशनल एसपी आशुतोष मिश्र महादेवा चौकी पर करीब 4 बजे निरीक्षण कर थाना प्रभारी रामनगर ब्रजेश वर्मा व चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र मिश्र को मेले में लापरवाही न करने की हिदायत दी है।उन्होंने बताया लोधेश्वर महादेवा मंदिर के 24 घंटे कपाट खुले हुवे है जिसके चलते लगातार शिव भक्त कांवड़िया लोधेश्वर शिवलिंग के दर्शन कर रहे है।कांवड़ियों को कोई भी दिक्कत नहीं हो रही है महादेवा में शांति रूप से फाल्गुनी मेला निपटाया जा रहा है।
चौकी में पूर्व रामनगर थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र अनिल कुमार पांडे चौकी प्रभारी सुरेश मिश्र, ब्रजेश वर्मा से वार्ता कर शनिवार को होने वाले शिवरात्रि मेला निपटाने के शख्त निर्देश दिए।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े