रिपोर्ट/नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी
महमूदाबाद (सीतापुर)। ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश ने संगठन विस्तार के तहत नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह ने बैठक के दौरान अभय सिंह को सीतापुर का जिलाध्यक्ष तथा सुरेश कुमार गौतम को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में ध्रुव कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत सदस्यों की भूमिका को ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अभय सिंह और सुरेश गौतम ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सदस्यों को जागरूक करने का संकल्प लिया।जिला प्रभारी लवकुश वर्मा ने कहा कि नई टीम से जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर जिला महासचिव अशोक कुमार, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूपेश कुमार, मीडिया प्रभारी पंकज सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश सलाहकार चैतन्य सिंह, प्रदेश महामंत्री जय नारायण पटवा तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सरल ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।






























