Naradsamvad

[post-views]

Ajay said- the government and ED are harassing Congress leaders | अजय बोले-सरकार और ED कांग्रेस नेताओं को कर रही परेशान: नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को अलोकतांत्रिक तरीके से सीज करने का लगाया आरोप – Kushinagar News


अनूप कुमार यादव | कुशीनगर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कुशीनगर में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। - Dainik Bhaskar

कुशीनगर में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया।

कुशीनगर में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी डीएम कक्ष तक पहुंचे। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज उनसे मिले बिना ही अपनी गाड़ी से निकल गए।

अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया कि सरकार और ED मिलकर कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में नेताओं ने केंद्र सरकार पर नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को अलोकतांत्रिक तरीके से सीज करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता अजय अंशुमणि ने कहा कि 1937 में पंडित नेहरू ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ नेशनल हेराल्ड की स्थापना की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी नेहरू से जुड़ी हर निशानी को मिटाना चाहते हैं।

नेताओं ने कहा कि ED के जरिए न सिर्फ नेशनल हेराल्ड की संपत्तियां सीज की गई हैं, बल्कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जेल भेजने की योजना भी बनाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो देश की जेलें कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भर जाएगी।



Source link

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1604798
Total Visitors
error: Content is protected !!