Skip to main content

Naradsamvad

Explosion in hotel due to gas leakage in Fatehpur | फतेहपुर में गैस लीकेज के कारण होटल में विस्फोट: बिजली आते ही सिलेंडर फटा, इमारत ध्वस्त; 10 लाख का नुकसान, कोई हताहत नहीं – Fatehpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

राम चंद्र सैनी | फतेहपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फतेहपुर में एक होटल में गैस सिलेंडर विस्फोट से बड़ा हादसा हुआ। औंग थाना क्षेत्र के पोखरी गांव में संतोष गुप्ता के मकान में स्थित चाय-नाश्ते की होटल पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।

घटना रात करीब 3 बजे की है। होटल मालिक संतोष गुप्ता रात में दुकान बंद कर अपने दूसरे मकान में परिवार के साथ चले गए थे। बिजली आपूर्ति शुरू होते ही गैस लीकेज के कारण जबरदस्त विस्फोट हुआ। धमाके से आसपास के मकान भी हिल गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआत में बम विस्फोट की अफवाह फैली, लेकिन जांच में यह बात सामने आई कि गैस सिलेंडर लीकेज की वजह से विस्फोट हुआ।

ALSO READ  राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने इटावा में किया कार्यकर्ता सम्मेलन, 2027 चुनाव के लिए बनाई रणनीति

थाना प्रभारी हनुमान प्रसाद ने बताया कि फोरेंसिक टीम को मौके से कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। जांच में पता चला कि बिजली आपूर्ति बंद होने के दौरान गैस लीकेज हो रही थी। बिजली आते ही विस्फोट हो गया।

ALSO READ  मानहानि मामला: राहुल गांधी आज सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे, अदालत सुनाएगी फैसला

घटना में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि होटल बंद था और कोई मौजूद नहीं था। होटल मालिक के अनुसार करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के तट पर 28 अक्टूबर को टकराएगा चक्रवात अर्नब, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!